Pakistanis sing Jana Gana Mana: ब्रिटेन के पिकाडिली सर्कस में भारतीयों के साथ मिलकर पाकिस्तानी लोगों ने गाया ‘जन गण मन’, देखें वायरल वीडियो

Pakistanis sing Jana Gana Mana: भारत और पाकिस्तान के लोगों द्वारा जन गण मन गाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं।

Pakistanis sing Jana Gana Mana: भारत ने गुरुवार, 15 अगस्त को ब्रिटिश शासन से अपनी आज़ादी का जश्न मनाया। लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के सेलिब्रेशन के कई वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं है। इनमें से एक वीडियो में भारतीयों का एक ग्रुप हमारा राष्ट्रगान “न गण मन ” गाता हुआ दिखाई दे रहा है और कुछ पाकिस्तानी भी उनके साथ इस सेलिब्रेशन में शामिल हो रहे हैं।

फ़रीद कुरैशी ने लिखा, “ब्रिटेन द्वारा विभाजित, ब्रिटेन में एकजुट’ पाकिस्तानी और भारतीय एक साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, इस वीडियो में दर्शक भारत के राष्ट्रगान के प्रति सम्मान दिखा रहे हैं। इससे पिछला वीडियो पाकिस्तान के राष्ट्रगान का है जिसका पिकाडिली सर्कस में पाकिस्तानियों और भारतीयों दोनों देशों के नागरिकों द्वारा समान रूप से सम्मान किया गया। इसका श्रेय सिंगर आमिर हाशमी को जाता है।

Read this also: Indian Independence Day : 15 अगस्त और 26 जनवरी को झंडा फहराने में क्या अंतर है? जानिए नियम

उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें भारत और पाकिस्तान दोनों के झंडे लिए लोग जन गण मन गाते हुए नज़र आ रहे हैं। उनमें से कुछ लोग इस अनोखे पल को अपने-अपने डिवाइस में रिकॉर्ड भी करते हुए भी नज़र आ रहे हैं। यहां पर हिंदुस्तानी और पाकिस्तान दोनों देश के कहीं सारे लोग शामिल हैं।

क्लिप पर एक नजर डालें

वीडियो 2.1 मिलियन से अधिक व्यूज

शेयर किए जाने के बाद से, यह वीडियो (Pakistanis sing Jana Gana Mana) 2.1 मिलियन से ज़्यादा बार देखा गया और वायरल हो गया। इस पर लोगों की ढेरों टिप्पणियाँ भी आई हैं। जहाँ कुछ लोगों ने कहा कि इस वीडियो ने तो उन्हें जीत लिया है। वहीं वहीं अन्य युजर्स ने तर्क दिया है कि यह सिर्फ और सिर्फ सोशल मीडिया व्यूज बताने के लिए स्क्रिप्टेड वीडियो है। वहीं युजर्स ने दिल के इमोटिकॉन से क्लिप पर अपना रिएक्शन शेयर किया है।

Read this also: Har Ghar Tiranga Campaign 2024 : ‘हर घर तिरंगा’ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी, क्या है इस अभियान का मकसद

युजर्स के कमेंट्स

Pakistanis sing Jana Gana Mana

एक युजर ने इस वीडियो पर कमेंट देते हुए लिखा, “पढ़े-लिखे लोग ऐसा ही करते हैं।” एक अन्य देखने इजहार किया कि, “अब यह विडंबना है। उसी देश में स्वतंत्रता दिवस मनाना जिससे हम छुटकारा पा चुके हैं।”

Read this also: Independence Day in Theog: इस जगह 15 नहीं 16 अगस्त को मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस, जानें वजह

पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस
पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले 14 अगस्त को मनाता है। कौमी तराना पड़ोसी मुल्क का का राष्ट्रगान है, जिसे हफीज जालंधरी ने सन् 1952 में लिखा था।

Exit mobile version