दुनिया के दान देने वाले देशों में इंडोनेशिया सबसे आगे, जानें World Giving Index में भारत का स्थान

World Giving Index : वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स के अनुसार भारत 26वें स्थान पर है। सिंगापुर 19 स्थान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

World Giving Index : चैरिटीज़ एड फाउंडेशन के वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स 2024 के अनुसार, दुनिया भर में, पिछले महीने रिकॉर्ड 4.3 बिलियन लोगों ने किसी ऐसे व्यक्ति की मदद की, जिसे वे नहीं जानते थे, स्वेच्छा से समय दिया या किसी अच्छे काम के लिए धन दान किया ।

सीएएफ वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स दान पर अब तक किए गए सबसे बड़े सर्वे में से एक है, जिसमें 2009 से दुनिया भर के लाखों लोगों का इंटरव्यू लिया गया है। इस वर्ष के लिस्ट में 142 देशों के आंकड़े शामिल हैं, जिसमें लोगों से तीन प्रश्न पूछे गए: क्या उन्होंने पिछले महीने किसी अजनबी की मदद की है, धन दिया है या किसी अच्छे काम के लिए किसी की हेल्प की है।

एक बार फिर इंडोनेशिया को पहली रैंकिंग

वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स ऑफ चैरिटीज एंड फाउंडेशन्स (CAF) के अनुसार, एक सर्वेक्षण किया गया है कि दुनिया के कौन से देश अजनबियों को दान देकर सबसे ज्यादा मदद करते हैं। इस सर्वे में 145000 से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया था। हैरान करने वाली बात ये है कि एक बार फिर इंडोनेशिया को पहली रैंकिंग दी गई है। इस देश के 90 प्रतिशत लोगों ने किसी न किसी रूप में किसी अजनबी को दान दिया है। इसके बाद म्यांमार, सिंगापुर, माल्टा और आइसलैंड का स्थान है।

Read this also: ‘अगर भारत पसंद नहीं है तो यहां काम करने की जरूरत नहीं’, दिल्ली हाई कोर्ट ने Wikipedia पर लगाई लताड़

लिस्ट में भारत की रैंक

World Giving Index

इस लिस्ट (World Giving Index) में भारत को 26वीं रैंक मिली है। 65 फीसदी ने कहा कि किसी ने किसी अजनबी की मदद की है। 2022 और 2023 में सिंगापुर 19 रैंक की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गया। ग्रीस और फिलीपींस की रैंक में भी सुधार हुआ है। 73% जनसंख्या सर्वाधिक दानशील देशों में एशिया, यूरोप और अफ़्रीका महाद्वीपों में रहती है।

Read this also: EPS Pensioners के लिए खुशखबरी, अब देश के किसी भी बैंक से मिलेगी पेंशन

अज़रबैजान सहित कई देश नीचे चले गए हैं। इस देश का स्थान 65 अंक गिरकर 119वें पर आ गया है। पिछले दशक में यूक्रेन, इंडोनेशिया, चाड, रूस और चीन जैसे देशों ने लिस्ट में 25 अंक या उससे अधिक की वृद्धि की है। चीन में चैरिटी कानून पारित होने के बाद से स्वैच्छिकता में वृद्धि हुई है।

Exit mobile version