रेलवे ने की तीन ‘पूजा स्पेशल’ ट्रेनों की घोषणा, जानें किस रूट पर और कब चलेंगी

Special train for Diwali : धनबाद-गोरखपुर स्पेशल (03677/03678) ट्रेन संख्या 03677, 21 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को धनबाद से रात 8:45 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या (03678) 22 सितंबर से 1 दिसंबर (Special train for Diwali) तक हर हफ्ते सोमवार को दोपहर 3:30 बजे गोरखपुर से धनबाद के लिए रवाना होगी।

Special train for Diwali: बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर मनाया जाने वाला ‘छठ पूजा’ पर्व अक्टूबर महीने में आ रहा है। इस पर्व के लिए दूसरे राज्यों में रहने वाले यूपी और बिहार के लोग भी अपने गृहनगर आते हैं। ऐसे समय में परिवहन की बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। रेलवे में बुकिंग कई महीने पहले से शुरू हो जाती है। लेकिन ऐसी समस्या से बचने के लिए भारतीय रेलवे ने अगले तीन महीनों के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं।

बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए रेलवे की खास सुविधा
छठ पूजा जैसे त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रेलवे ने तीन नई ‘पूजा स्पेशल’ ट्रेनें शुरू करने का फैसला किया है। ये तीनों ट्रेनें (Holiday Special Trains) 13 सितंबर से अलग-अलग रूटों पर चलेंगी। आइए जानते हैं कि कौन सी ट्रेन कहाँ से रवाना होगी और कहाँ पहुँचेगी।

पुरी-पटना स्पेशल ट्रेन

Special train for Diwali

पुरी-पटना स्पेशल (08439/08440) ट्रेन प्रत्येक शनिवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन 13 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार दोपहर 2:55 बजे पुरी से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 08440, 14 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार दोपहर 1:30 बजे पटना से रवाना होगी। यह ट्रेन पुरी से पटना के बीच कुल 24 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन 14 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

धनबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन

धनबाद-गोरखपुर स्पेशल (03677/03678) ट्रेन संख्या 03677, 21 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को धनबाद से रात 8:45 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या (03678) 22 सितंबर से 1 दिसंबर (Special train for Diwali) तक हर हफ्ते सोमवार को दोपहर 3:30 बजे गोरखपुर से धनबाद के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन कुल 20 फेरे लगाएगी।

विशाखापत्तनम-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन

VIKALP Scheme

विशाखापत्तनम-बेंगलुरु स्पेशल (03208/03207) ट्रेन विशाखापत्तनम से सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (बेंगलुरु) तक चलेगी। ट्रेन संख्या 03208, 14 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार ( Special train for Diwali) शाम 5:20 बजे विशाखापत्तनम से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या (03207) 15 सितंबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार दोपहर 3:55 बजे बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन विशाखापत्तनम से बेंगलुरु के बीच कुल 12 फेरे लगाएगी।

Exit mobile version