Sonakshi-Zaheer Wedding : शादी में सोनाक्षी सिन्हा ने लाखों रुपये की ड्रेस नहीं बल्कि पहनी 44 साल पुरानी साड़ी और ज्वैलरी, जानें क्या है कनेक्शन

Sonakshi-Zaheer Wedding : सोनाक्षी सिन्हा और जहीर खान पति-पत्नी बन गए हैं। 23 जून को परिवार की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज कर ली गई है। इस दौरान सोनाक्षी ने व्हाइट कलर की साड़ी और ज्वैलरी पहनी हुई थी। जिनका अपनी मां पूनम सिंह से खास कनेक्शन है।

Sonakshi-Zaheer Wedding : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने बॉलीवुड फिल्म डबल एक्सएल में साथ काम किया था, तभी से यह चर्चा भी होने लगी थी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। सच तो ये है कि दोनों इससे पहले एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब दोनों पति-पत्नी बन गए हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर खान की शादी हो चुकी है। दोनों अब पति-पत्नी बन गए हैं। उनकी शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शादी में सोनाक्षी ने 44 साल पुरानी साड़ी पहनी थी, इस साड़ी के पीछे भी एक बड़ी वजह है।

44 साल पहले हुई थी पुनम सिन्हा और शत्रुध्न सिन्हा की शादी

Sonakshi-Zaheer Wedding

पुनम सिन्हा और शत्रुध्न सिन्हा की शादी 44 साल पहले 9 जुलाई 1980 को हुई थी। सोनाक्षी और जहीर पिछले 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड से पति-पत्नी बन गए हैं।

सोनाक्षी के वेडिंग लुक के चर्चे

Sonakshi-Zaheer Wedding

कोर्ट मैरिज के बाद 37 साल की सोनाक्षी (Sonakshi-Zaheer Wedding) के वेडिंग लुक की चर्चा हो रही है। क्योंकि, एक्ट्रेस ने शादी में साड़ी पहनी थी. ये साड़ी उनकी मां पुनम सिंह की थी। जिन्होंने 44 साल पहले अपनी शादी में ये साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ सोनाक्षी ने खास ज्वैलरी भी पहनी थी।

सोनाक्षी सिन्हा और इकबाल के रिसेप्शन में सलमान खान समेत कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दिन को खास बनाने के लिए सोनाक्षी ने अपनी मां की साड़ी पहनना पसंद किया।

सात साल का रिश्ता

Sonakshi-Zaheer Wedding

एक्ट्रेस ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं थी। इस फोटो पर लोग कपल को बधाई भी दे रहे हैं। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन दिया, ”सात साल पहले (23.06.2017) इसी दिन हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार देखा और इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया।

Exit mobile version