
ChatGPT News: इंटरनेट की दुनिया में एआई ने अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है। आजकल, चाहे कोई भी सवाल हो, हमारा ध्यान तुरंत ChatGPT या Gemini की ओर जाता है। चाहे मेडिकल, फाइनेंशियल और लीगल सलाह, लोग लगभग हर सवाल के जवाब के लिए एआई की ओर रुख कर रहे हैं। इससे कई बार नुकसान भी हो सकता है। हालाँकि, OpenAI अब ChatGPT के इस्तेमाल के तरीके में बदलाव ला रहा है। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि लोकप्रिय AI चैटबॉट ChatGPT अब चिकित्सा, कानूनी या वित्तीय सलाह नहीं देगा।
चैटजीपीटी एक एज्युकेशनल टूल
29 अक्टूबर से, चैटजीपीटी ने उपचार, कानूनी मुद्दों और धन संबंधी सलाह देना बंद कर दिया है। नेक्स्टा की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह बॉट अब आधिकारिक तौर पर एक Educational Tool यानी शैक्षिक उपकरण है, सलाहकार नहीं, और नई शब्दावली इसे स्पष्ट रूप से दर्शाती है। नए नियमों के तहत, चैटजीपीटी अब दवाओं के नाम या खुराक की सिफारिश नहीं करेगा, कानूनी रणनीतियों में सहायता नहीं करेगा, या निवेश खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देगा।
ChatGPT को लेकर NEXTA की एक रिपोर्ट
NEXTA की एक रिपोर्ट के अनुसार, चैटबॉट अब केवल सामान्य सिद्धांतों की व्याख्या करने और उपयोगकर्ताओं को व्यक्तिगत मार्गदर्शन के लिए डॉक्टर, वकील या वित्तीय सलाहकार जैसे पेशेवरों से परामर्श करने की सलाह देने तक सीमित है। यह बदलाव उन घटनाओं के बाद आया है जहाँ ChatGPT की सलाह पर भरोसा करने के बाद उपयोगकर्ताओं को नुकसान हुआ था।
महंगी पड़ी ChatGPT की सलाह
चैटजीपीटी के बारे में एक रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में एक मामले में, एक 60 वर्षीय व्यक्ति को टेबल सॉल्ट की जगह सोडियम ब्रोमाइड खाने के बाद तीन हफ़्तों के लिए अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। एनल्स ऑफ़ इंटरनल मेडिसिन की एक रिपोर्ट के अनुसार, उस व्यक्ति को, जिसे पहले कोई मानसिक बीमारी नहीं थी, भर्ती होने के 24 घंटों के भीतर ही व्यामोह और मतिभ्रम का अनुभव होने लगा।