बीसीसीआई ने Virat Kohli से कहा होगा कि टीम में उनके लिए जगह नहीं है: पूर्व क्रिकेटर के दावे से फैंस हैरान

Virat Kohli Retirement news: पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि कोहली को अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति का समर्थन नहीं मिल रहा है, जिसने कोहली के हालिया फॉर्म पर चिंता व्यक्त की है।

Virat Kohli Retirement news: टीम इंडिया के दिग्गज स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने 12 मई को जब संन्यास की घोषणा की तो न सिर्फ उनके फैंस बल्कि बीसीसीआई और चयन समिति भी हैरान रह गई। कोहली के संन्यास को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के दावे से प्रशंसक हैरान हैं। कैफ ने दावा किया है कि बीसीसीआई और सिलेक्शन कमिटी कोहली को टेस्ट टीम में जगह नहीं देती।

मोहम्मद कैफ ने लगाया अनुमान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि कोहली को अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति का समर्थन नहीं मिल रहा है, जिसने कोहली के हालिया फॉर्म पर चिंता व्यक्त की है और टेस्ट टीम में उनकी जगह पर सवाल उठाए हैं। कैफ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद रणजी ट्रॉफी में खेलना दर्शाता है कि Virat Kohli टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का फिलहाल कोई भी इरादा नहीं रखते थे।

Virat Kohli टेस्ट खेलना चाहते थे, लेकिन…

कैफ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह इस फॉर्मेट में खेलना जारी रखना चाहते थे।’’ बीसीसीआई के साथ कुछ आंतरिक चर्चाएं हुई होंगी, लेकिन चयनकर्ताओं ने पिछले पांच-छह वर्षों में उनके प्रदर्शन का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया होगा कि अब टीम में उनकी जगह नहीं है। हम पर्दे के पीछे की वास्तविकता कभी नहीं जान पाएंगे। इसका अनुमान लगाना भी कठिन है। लेकिन रणजी ट्रॉफी में Virat Kohli को देखने के बाद, मुझे निश्चित रूप से लगता है कि वह अगले टेस्ट दौरे पर जाना चाहते थे। लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में हुए बदलावों के कारण उन्हें बीसीसीआई और चयनकर्ताओं से अपेक्षित समर्थन नहीं मिला है।

ऑस्ट्रेलिया दौरा निर्णायक था

36 वर्षीय Virat Kohli का प्रदर्शन पिछले पांच वर्षों में खराब रहा है। कोहली ने पिछली 68 पारियों में केवल 2028 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक शामिल हैं। इस संघर्ष के कारण उनका करियर औसत भी गिरकर 46 पर आ गया। कोहली ने नवंबर 2024 में पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में शानदार शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वापसी के संकेत दिए थे। लेकिन इसके बाद वह सिर्फ 90 रन ही बना सके और भारत को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

Exit mobile version