
How To Create 3D Digital Figure: Google Gemini के नए नैनो बनाना फ़ीचर से आप किसी फ़ोटो को कुछ ही सेकंड में 3D डिजिटल फिगर में बदल सकते हैं, वो भी बिल्कुल मुफ़्त और आसानी से। जानें कैसे।
आजकल सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड चल रहा है, 3D डिजिटल फिगर। आम लोग ही नहीं, बल्कि सेलिब्रिटी और राजनेता भी इस ट्रेंड से जुड़ रहे हैं।
Google Nano Banana AI ट् से जुड़ रहे राजनेता भी
हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने भी Google Nano Banana AI टूल का इस्तेमाल करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। ऐसे में अगर कोई इसी तरह Google Nano Banana AI टूल का इस्तेमाल करके अपनी 3D इमेज बनाना चाहता है, लेकिन उसे बनाना नहीं आता, तो आइए जानते हैं AI टूल का इस्तेमाल करके 3D इमेज कैसे बनाएँ।
गूगल जेमिनी का नया Google Nano Banana AI फीचर
गूगल जेमिनी में हाल ही में एक नया फ़ीचर आया है – जेमिनी 2.5 फ़्लैश इमेज। आम बोलचाल में इसे नैनो बनाना (Google Nano Banana AI) भी कहा जा रहा है। यह AI टूल किसी भी तस्वीर को कुछ ही सेकंड में 3D मॉडल ( How To Create 3D Model For Free) में बदल देता है और जो आम तस्वीर से बिल्कुल अलग दिखता है। गौर करने वाली बात है कि इस फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा। यह पूरी तरह से मुफ़्त है।
गूगल जेमिनी पर 3D फोटो कैसे बनाएं?
अपने फ़ोन पर गूगल जेमिनी डाउनलोड करें।
गूगल एआई स्टूडियो पर क्लिक करें।
होम पेज पर आपको Gemini 2.5 Flash Image का विकल्प मिलेगा।
आप किस प्रकार का फोटो चाहते हैं, इसके लिए प्रॉन्प्ट इंटर करें।
3D फ़ोटो के लिए, + से फ़ोटो अपलोड करें.
फोटो कुछ ही सेकंड में तैयार हो जाएगी।
आखिर में, इस फोटो को अपने फोन पर डाउनलोड करें।
गूगल जेमिनी क्या है?
चैटजीपीटी की तरह, गूगल जेमिनी( Gemini 2.5 Flash Image) भी एक एआई प्लेटफ़ॉर्म है, जिसे गूगल रिसर्च की मदद से बनाया गया है। गूगल जेमिनी का इस्तेमाल टेक्स्ट, फोटो और वीडियो बनाने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा, पढ़ाई से लेकर ऑफिस के काम तक, इसका इस्तेमाल हर जगह किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल फ़ोन और डेस्कटॉप दोनों पर किया जाता है।