Elvish Yadav: आर्यन खान का रोस्ट वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स बोले- बुरे काम का बुरा नतीजा

Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर और OTT बिग बॉस विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) को सांप का जहर खरीदने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जहां सोशल मीडिया पर उनके फैंस उसके सपोर्ट में खड़े हो गए हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना भी हो रही है। कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खबर आ रही है कि पूछताछ के दौरान एल्विश ने कबूल किया है कि वह साँपों के जहर को सप्लाई करने में लिप्त था। वहीं उनके माता- पिता ने इस बाद को खारिज कर दिया है।

फूट-फूटकर रोए Elvish Yadav के पिता

आजतक और ABP न्यूज़ पर दिए गए इंटरव्यू में उनके पेरेंट्स ने बोला मेरे बेटे को फंसाया गया है। उसने ऐसा कोई काम नहीं किया है। एल्विश के पिता ने कहा कि मैं हजार जनम भी ले लूं तब भी मुझे ऐसा एल्विश जैसा बेटा ही चाहिए। वहीं इंटरव्यू के दौरान एलवीश के माता-पिता फुट फूटकर रोने भी लगे। इस दौरान सोशल मीडिया पर एलवीश यादव के पुराने वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सांप जहर केस में फंसे एल्विश के पुराने क्लिप्स को शेयर कर यूजर्स इसे उनके कर्मों का फल बता रहे हैं। वो भारी ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं।

आर्यन खान और रिया चक्रवर्ती को किया था रोस्ट

दरअसल, एल्विश ने अपने पुराने रोस्ट वीडियोज में आर्यन खान और रिया चक्रवर्ती के केस को लेकर अपनी राय दी थी। उन्हें बुरे तरीके से रोस्ट किया था। अब यूजर्स इन क्लिप्स को शेयर कर रहे हैं।एल्विश ने जो भी बातें कही थी, यूजर्स अब उसे यूट्यूबर के केस जोड़कर उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। एल्विश ने रिया चक्रवर्ती पर इंटरव्यू में ढोंग रचने और सिम्पैथी पाने का आरोप लगाया था। एल्विश ने रिया के रोने को नाटक बताया था। अब इस क्लिप को शेयर कर यूजर ने उनके पेरेंट को ही घेर लिया।

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav ने फैंस को लगा दिया चूना, इस शेयर को खरीदने की दी थी सलाह, 314 से टूटकर 7₹ पर आ गया शेयर

सोशल मीडिया पर हुए रोस्ट

Mr. Haqui  नाम के एक्स यूजर ने एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “पता है इसकी हरकतें ऐसी थीं की इसको एक दिन जेल जाना ही था। लेकिन इसने अपने पैरेंट्स को रूला कर ग़लत क़िया। इसके काले कारनामों में कहीं ना कहीं इसके घर वालों ने भी अनदेखी की या फ़िर छुपाया.?”

https://twitter.com/MrHaque_/status/1770055605522456653

आरिफ मेरे ने लिखा, “आर्यन खान के साथ भी ऐसा ही हुआ, तब एल्विश मजे ले रहा था और आर्यन खान को रोस्ट कर रहा था।”

https://twitter.com/Slit991/status/1769991733994254411

प्रियांशु नाम के यूजर लिखा, “एल्विश एक फर्जी केस के लिए आर्यन खान के मजे ले रहा था और उसे ट्रोल कर रहा था और अब एल्विश को वह मिल रहा है जिसका वह हकदार है…एल्विश ने  कई बार निर्दोष आर्यन को अपराधी कहा और बिना किसी सबूत के रोस्ट वीडियो बनाया और उस समय उनके प्रशंसक हंस रहे थे। यह कर्म है।”

वहीं Dr. जंगो ने लिखा, “एल्विश यादव आज अपने माता-पिता के इंटरव्यू के बारे में कितने सही हैं”

20 साल तक की हो सकती है जेल

बता दें कि पुलिस ने एल्विश के खिलाफ धारा 284/289/120बी भारतीय दंड संहिता (भादवि) 9/39/48।/49/50/51 के तहत मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन बाद में उनकी धाराओं में वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972 भी जोड़ दिया गया। वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972 जानवरों के शिकार करने के मामले में लगाया जाता है। इसके तहत तीन साल से लेकर सात साल की जेल की सजा का प्रावधान है। जुर्माना 10 हजार या अधिकतम 25 लाख रुपए है।

यह भी पढ़ें: Delhi Metro Viral Video : सीट न मिलने पर युवक की गोद में बैठ गई महिला, बोल दी ऐसी बात की लोग हो गए शर्म से लाल

Exit mobile version