Delhi Metro Viral Video : सीट न मिलने पर युवक की गोद में बैठ गई महिला, बोल दी ऐसी बात की लोग हो गए शर्म से लाल

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहती है। कभी किसी के बीच मारपीट, कभी डांस तो कभी रोमांस के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जबकि डीएमआरसी कई बार यात्रियों को चेतावनी जारी कर चुकी है। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है। वायरल वीडियो में दिल्ली मेट्रो के अंदर एक महिला सीट को लेकर झगड़ती नजर आ रही है।

युवक की गोद में बैठ गई महिला

Delhi Metro के खचाखच भरे डिब्बे में पुरुषों के बीच महिला सीट को लेकर हंगामा करती हुई दिख रही है। मेट्रो में महिला ने शख्स को सीट से उठने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। जिसके बाद महिला हंगामा करने लगी और एक लड़के को गाली तक दी। महिला कह रही है कि मुझे तो यही बैठना है। विवाद बढ़ता देख कुछ लोगों ने शख्स को उठ जाने की सलाह दी और लेकिन वह नहीं उठा। हालांकि बगल की सीट पर बैठा व्यक्ति तुरंत खड़ा हो गया।

इसके बाद महिला ने कहा कि वह वहीं बैठेगी, जहां युवक बैठा हुआ है। जब युवक नहीं खड़ा हुआ तो महिला ने कहा कि “अब मैं भी बेशर्म बन जाती हूं। मैं भी यहीं बैठूंगी हमें क्या फर्क पड़ेगा।” यह कहते हुए महिला युवक की गोद में बैठ गई। महिला ने कहा कि मैं तो समयपुर बादली तक जाने वाली हूं। (Delhi Metro Viral Video) महिला को यह भी कहते सुना जा सकता है कि ये बैठे रहें, हमें क्या। हम तो नियम कायदे से चलते हैं। वहीं इसी बीच बगल की खाली हुई शीट पर एक अन्य महिला आकर बैठ गई। महिला इसी तरह शख्स की गोद में बैठकर सफर करती रही। वहीं युवक भी अपनी ज़िद पर अड़ा रहा और अपनी सीट से नहीं हटा।

यह भी पढ़ें: Holi Special Train: होली पर बिहार-यूपी जाने वालों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने चलाई 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

सोशल मीडिया पर मचा बवाल (Delhi Metro Viral Video)

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अबतक इस वीडियो को एक मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि “इस महिला ने एक लड़के को उठने के लिए कहा। जब उसने मना कर दिया तो वह जबरदस्ती उसकी गोद में बैठ गई और तमाशा खड़ा कर दिया। अगर यही हरकत किसी लड़के ने कर दी होती तो यह महिला पर एक हमले की तरह देखा जाता। ”

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो पर the mythical boy नाम के अकाउंट ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वाह, यह महिला जेंडर एकुलिटी के लिए लड़ रही है। इस महिला को सालाम, लेकिन अगर यही हरकत एक लड़के ने की होती तो उसके साथ क्या होता? उसे क्रिमिनल, बत्तमीज और जाहिल का टाइटल मिल जाता।”

 

मोहन नाम के यूजर ने लिखा, “थोडा तमीज के साथ चल लिया करो। बहुत से लड़के खड़े होकर सफ़र करते हैं. इन लेडीज को सीट न मिले तो कलेश शुरू”

वहीं सौरभ नाम के यूजर ने लिखा, “केवल जेंडर बदल दीजिये, फिर देखिये कैसे पुलिस और सभी नारीवादी इस महिला के सपोर्ट में आती हैं।”

 Delhi Metro में उत्पात मचने वालों पर होगी कारवाई

बता दें कि DMRC ने लोगों से अपील की है कि वो दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल सफर करने के लिए ही करें, दूसरों को परेशान करने के लिए नहीं। अगर किसी पैसेंजर को कोई अजीब हरकतें या किसी को परेशान करते दिखाई दे तो वो उसकी शिकायत दिल्ली मेट्रो के शिकायत केंद्र में कर सकते हैं। इसके बाद दिल्ली मेट्रो ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगा। उन्हें इसके लिए जुर्माने से लेकर सजा तक हो सकती है।

 Delhi Metro में मना है ये काम करना

  1. दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में आप शराब या कोई भी ज्वलनशील पदार्थ लेकर सफर नहीं कर सकते हैं।
  2. Delhi Metro में आप किसी दूसरे पैसेंजर के साथ लड़-झगड़ नहीं सकते हैं।
  3. फर्श पर बैठकर नहीं कर सकते हैं सफर।
  4. पालतू जानवर नहीं ले जा सकते।
  5. मेट्रो में रील्स बनाने पर DMRC ने रोक लगाई है।
  6. अश्लील कपड़े पहनकर आप दिल्ली मेट्रो में सफर नहीं कर सकते हैं।
  7. इसके अलावा आप दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकतें नहीं कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Pink Tax को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, जानिए कैसे एक वीडियो ने खोल दी बड़ी-बड़ी कंपनियों की पोल!

Exit mobile version