
Anushka Sharma and Virat Ayodhya Visit: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में शानदार प्रदर्शन रहा है और टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है। आईपीएल प्लेऑफ से पहले आरसीबी के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी में भगवान का आशीर्वाद भी लिया।
हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत संजय दासजी महाराज ने कोहली-अनुष्का के बारे में कहा, ‘विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आध्यात्म के प्रति काफी लगाव है। भगवान रामलला (Anushka Sharma and Virat Ayodhya Visit) के दर्शन के बाद उन्होंने हनुमान गढ़ी में भी आशीर्वाद लिया। हमने उनके साथ अध्यात्म पर भी कुछ चर्चा की।
Anushka Sharma और विराट ने प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात
कुछ दिन पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की थी। प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का से पूछा आप कैसे हैं? तब विराट ने जवाब दिया, “हम ठीक हैं।” प्रेमानंद महाराज की बातें सुनकर अनुष्का शर्मा भावुक हो गईं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Anushka Sharma का वर्कफ्रंट
Anushka Sharma के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के अलावा शाहरुख खान और कैटरीना कैफ जैसे सितारे भी थे. फिल्म जीरो के बाद Anushka Sharma ने फिल्म काला में कैमियो रोल निभाया था। 2018 के बाद से उन्हें किसी मुख्य भूमिका में नहीं देखा गया है।
विराट कोहली आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन
कर रहे हैं। किंग कोहली ने अब तक 12 मैचों में 60.88 की औसत से 548 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस दौरान कोहली का स्ट्राइक रेट 145.35 का रहा है। कोहली से प्लेऑफ मैचों में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विराट कोहली को चेज मास्टर कहा जाता है और उन्होंने मौजूदा आईपीएल सीजन में इस बात को साबित भी किया है। आरसीबी ने इस सीजन में 5 मैचों में लक्ष्य का पीछा किया है और इस दौरान कोहली ने चार मैचों में अर्धशतक जड़े हैं। कोहली तीन बार नॉट आउट रहे हैं। उन्होंने रन चेज के दौरान 144 की औसत से 288 रन बनाए हैं।
आईपीएल 2025 में रन चेज करते हुए विराट कोहली
59* (36) vs कोलकाता नाइट राइडर्स
62* (45) vs राजस्थान रॉयल्स
73* (54) vs पंजाब किंग्स
51 (47) vs दिल्ली कैपिटल्स
43 (25) vs सनराइजर्स हैदराबाद
37 वर्षीय विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया था। विराट कोहली इससे पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को भी अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में अब वह सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। कोहली ने 123 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए। कोहली ने टेस्ट मैचों में 30 शतक और 31 अर्धशतक बनाए हैं।
आईपीएल 2025 में प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल
क्वालीफायर 1, 29 मई, शाम 7:30 बजे, मुल्लांपुर
एलिमिनेटर, 30 मई, शाम 7:30 बजे, मुल्लांपुर
क्वालीफायर-2, 1 जून, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
फाइनल, 3 जून, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद