ट्रेंडिंग

लगातार 8वीं बार तिरंगा फहराकर Yogi Adityanath ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, UP में कोई मुख्यमंत्री नहीं कर पाया यह काम

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधान भवन पर ध्वजारोहण कर एक नया कीर्तिमान बना दिया। वह विधान भवन पर सबसे अधिक लगातार आठवीं बार ध्वजारोहण करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री भी बने

योगी 19 मार्च 2017 को पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। उनका पहला कार्यकाल 12 मार्च 2022 को समाप्त हुआ था। वर्ष 2022 के चुनाव में भी भाजपा को बहुमत मिलने पर योगी ने 25 मार्च 2022 को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला।

गुरुवार को उन्होंने लगातार आठवीं बार ध्वजारोहण का कीर्तिमान तो बनाया ही, स्वतंत्रता के पश्चात सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। दोनों कार्यकाल मिलाकर सात वर्ष, 148 दिन हो गए।

मायावती ने भी किया है आठ बार ध्वजारोहण

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का कार्यकाल चार बार में सात वर्ष, 16 दिन का था। मायावती ने अपने चार बार के कार्यकाल में आठ बार ध्वजारोहण किया है। तीन बार मुख्यमंत्री बने मुलायम सिंह यादव का कुल कार्यकाल छह वर्ष, 274 दिन का रहा था।

दो बार मुख्यमंत्री रहे संपूर्णानंद का कार्यकाल पांच वर्ष, 345 दिन और अखिलेश यादव एक बार के कार्यकाल में पांच वर्ष, चार दिन मुख्यमंत्री रहे। स्वतंत्रता के पूर्व गोविंद वल्लभ पंत का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल सबसे अधिक आठ वर्ष, 127 दिन का रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button