Top 4 Hindi Movies जो जनवरी 2024 में रिलीज़ होगी

हम इस लेख में आपको इस महीने प्रदर्शित होने वाली Top 4 Hindi Movies के बारे में बताने जा रहे है।

बीता पिछले साल भारतीय सिनेमा के लिए बहुत अच्छा रहा। जहाँ शाहरुख़ खान की तीन मूवियो ने करोड़ो कमाए वही रणबीर कपुर की एनिमल मूवी ने 400 करोड़ से अधिक का व्यापर किया। पिछले साल की मूवीज दोबारा से सिनेमा प्रेमियों को सिनेमाघर लाने में सफल रही। 12th Fail जैसी मूवियो ने निर्माता और निर्देशकों को छोटे स्टार लेकिन बढ़िया कहानी वाली मूवी दर्शको के सामने पेश करने का हौसला दिया। इस साल शाहरुख़ खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे बड़े सुपर स्टार्स की मूवी तो नहीं आ रही लेकिन पिछले साल के बॉक्सऑफिस व्यापर ने इस साल भी अच्छी मूवियो के प्रदर्शित होने की सम्भावना बढ़ा दी है।

1. मेर्री क्रिसमस

इस साल 12 जनवरीको प्रदर्शित होने जा रही इस मूवी में दक्षिण के लोकप्रिय अभिनेता विजय सेतुपति और हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री कटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में नज़र आने वाली है। इसके निर्माता है श्री राम राघवन जिनकी पिछली मूवी थी अंधाधुन जिसको दर्शको ने बहुत प्यार दिया था। मेर्री क्रिसमस की शैली सस्पेंस की है। इसको हिंदी और तेलगु दो भाषाओ में प्रदर्शित किया जायेगा।

मेर्री क्रिसमस और उसके निर्देशक श्रीराम राघवन

अभिनेता – विजय सेतुपति |अभिनत्री – कटरीना कैफ| निर्देशक – श्रीराम राघवन

रिलीज़ डेट – 12th january 2024

2. मै अटल हूँ

इस साल 19 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही इस मूवी में हिंदी के लोकप्रिय अभिनेता पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में और हिंदी सिनेमा के अन्य अभिनेता और अभिनेत्री सहायक भूमिकाओं में नज़र आने वाले है। इसके निर्देशक है रवि जाधव जिनकी पिछली लघु मूवियो ने राष्ट्रीय पुरुस्कार जीते। मै अटल हूँ की शैली बायोग्राफी की है। यह भारत के पूर्व प्रधानमत्रीं के जीवन पर के किस्सों पर आधारित है। 

मैं अटल हूं और उसके निर्देशक रवि जाधव

अभिनेता – पंकज त्रिपाठी| निर्देशक – रवि जाधव

रिलीज़ डेट – 19th january 2024

3. किलर सूप

इस साल 11 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही इस मूवी में हिंदी के लोकप्रिय अभिनेता मनोज बाजपेयी और अभिनत्री कोंकणा सेन मुख्य  भूमिकाओं में नज़र आने वाले है।इसके निर्देशक है अभिषेक चौबे जिनकी पिछली कई  मूवियो को दर्शको ने दिल से प्यार दिया। इनके द्वारा निर्देशित फिल्मो में आलोचकों की सराही मूवी उड़ता पंजाब भी है। किलर सूप  की शैली सस्पेंस की  है। यह फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित होगी।

किलर सूप और उसके निर्देशक अभिषेक चौबे

अभिनेता – मनोज बाजपेयी |अभिनत्री – कोंकणा सेन | निर्देशक – अभिषेक चौबे

रिलीज़ डेट – 11th january 2024

4. फाइटर

इस साल 25 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही इस मूवी में हिंदी के लोकप्रिय अभिनेता ह्रितिक रोशन और अभिनत्री दीपिका पादुकोणे मुख्य  भूमिकाओं में नज़र आने वाले है।इसके निर्देशक है सिद्धार्थ आनंद जिनकी पिछली मूवी पठान को दर्शको ने दिल से प्यार दिया और इसी फ़िल्म ने सिनेमाघरों की रौनक व् दर्शको का भरोसा हिंदी सिनेमा में वापस लौटाया। फाइटर की शैली एक्शन की है। इसको निर्मित किया है वायाकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने। 

फाइटर और उसके निर्देशक सिद्धार्थ आनंद

अभिनेता – ह्रितिक रोशन |अभिनत्री – दीपिका पादुकोणे | निर्देशक – सिद्धार्थ आनंद

रिलीज़ डेट – 25th january 2024

इस साल प्रदर्शित होने वाली मूवियो से सिनेमाघरों और निर्माताओं को तगड़े व्यापर की उम्मीद है जैसा परिणाम पिछले साल बॉक्सऑफिस के व्यापर का था अगर उसी तरह का प्रदर्शन इस साल प्रदर्शित होने वाली मूवीज करती है तो यह साल भी अच्छा जायेगा। कोविड बीमारी के दौरान सिनेमाघर बंद थे जिसकी वजह से सिनेमाघरों और निर्माताओं को भारी नुकसान हुआ था। कोविड के बाद दर्शको को वापस सिनेमाघर सिद्धार्थ आनंद की पठान लेकर आयी थी इस बार भी दर्शक और सिनेमाघर दोनों को उनसे एक बढ़िया मूवी की उम्मीद है

अगर आपको कारो में दिलचस्पी है तो टॉप 5 कार जो 2024 में लांच होगी उनके बारे में जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे 

https://sarvodayanews.com/top-5-new-cars-2024/  

अगर आपकी दिलचस्पी फ़ोन में है तो टॉप 5 फ़ोन की  जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे

https://sarvodayanews.com/top-5-phones-under-20000/ 

 

 

Exit mobile version