अब दोपहिया वाहन चालकों को भी देना होगा टोल, गडकरी ने ट्वीट कर बताई हकीकत

Toll Tax For Two Wheelers : हाल ही में खबरें आई थीं कि केंद्र सरकार हाईवे पर यात्रा से जुड़ी नीतियों और नियमों में बड़े बदलाव करने जा रही है। इन बदलावों के तहत कहा गया था कि 15 जुलाई 2025 से दोपहिया वाहन चालकों को हाईवे पर टोल-फ्री का लाभ भी नहीं दिया जाएगा

Toll Tax For Two Wheelers: भारत के हर राज्य में कई टोल प्लाजा हैं। इस समय देशभर में करीब 1063 टोल प्लाजा हैं। और ये लगातार बढ़ रहा है। अगर पिछले 5 सालों की ही बात करें तो 400 से ज्यादा टोल प्लाजा बन चुके हैं। जो भी व्यक्ति अपने थ्री व्हीलर या फोर व्हीलर वाहन से एक राज्य से दूसरे राज्य जाता है। उसे टोल टैक्स देना पड़ता है। पहले इसके लिए लगने वाले चार्ज को मैनुअली देना पड़ता था। लेकिन अब FASTag की मदद से टोल टैक्स देना काफी आसान हो गया है। कुछ खास ओहदों वाले लोगों को टोल टैक्स नहीं देना पड़ता।
फिलहाल देश के सभी राजमार्गों पर दोपहिया वाहनों को टोल से छूट दी गई है। इसकी वजह यह थी कि इन वाहनों से सड़क पर होने वाली टूट-फूट पर असर न के बराबर होता है। इसके अलावा इन वाहनों से टोल वसूलने का खर्च भी ज्यादा होता था। नतीजतन, दोपहिया वाहनों को फास्टैग खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती थी।

Toll Tax For Two Wheelers की हकीकत

Two wheeler toll tax

हालाँकि, अब इन नियमों में परिवर्तन हो रहे हैं। आइये इस मामले की हकीकत समझते हैं।

हाल ही में खबरें आई थीं कि केंद्र सरकार हाईवे पर यात्रा से जुड़ी नीतियों और नियमों में बड़े बदलाव करने जा रही है। इन बदलावों के तहत कहा गया था कि 15 जुलाई 2025 से दोपहिया वाहन चालकों को हाईवे पर टोल-फ्री का लाभ भी नहीं दिया जाएगा। हालांकि, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इस बात का खंडन किया है।

देखिए NHAI का ट्वीट

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा हाईवे पर यात्रा से जुड़ी नीतियों और नियमों में बड़े बदलाव करने के दावे किए जा रहे थे। इन बदलावों के तहत 15 जुलाई 2025 से दोपहिया वाहन चालकों को भी हाईवे पर यात्रा करने से रोक दिया जाएगा। हालांकि, सरकार ने इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की। बाद में केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी (Toll Tax For Two Wheelers) ने इन खबरों का खंडन करते हुए इन्हें गलत साबित कर दिया।

Exit mobile version