प्रियंका गांधी के बेटे की गर्लफ्रेंड अवीवा संग हुई सगाई, जानिए कौन हैं वाड्रा परिवार की दुल्हन
Rehan Vadra Engagement: कला जगत और फोटोग्राफी में विशेष रुचि रखने वाले रेहान आमतौर पर राजनीतिक गतिविधियों और प्रसिद्धि से दूर रहते हैं। दिल्ली में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने देहरादून और लंदन से उच्च शिक्षा प्राप्त की।
Rehan Vadra Engagement: कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा जल्द ही शादी करने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, उनके बेटे रायहान वाड्रा की सगाई दिल्ली निवासी अवीवा बेग से हुई है।
सात साल के रिश्ते पर आधिकारिक मुहर
मिली जानकारी के अनुसार, Rehan Vadra and Aviva Baig पिछले सात सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हाल ही में, Rehan Vadra ने अवीवा को शादी का प्रस्ताव दिया, जिसे अवीवा ने एक्सेप्ट कर लिया। इस सिलसिले में दोनों परिवारों ने भी अपनी सहमति दे दी है। अवीवा बेग और उनका परिवार लंबे समय से दिल्ली में रह रहा है।
दिल्ली, देहरादून और लंदन में पढ़ाई

24 वर्षीय Rehan Vadra एक विजुअल और इंस्टॉलेशन आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने ‘डार्क परसेप्शन’ नामक अपनी Solo Exhibition भी आयोजित की है और उन्हें प्रकृति फोटोग्राफी और यात्रा का शौक है।
कला जगत और फोटोग्राफी में विशेष रुचि रखने वाले रेहान आमतौर पर राजनीतिक गतिविधियों और प्रसिद्धि से दूर रहते हैं। दिल्ली में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने देहरादून और लंदन से उच्च शिक्षा प्राप्त की। चूंकि रेहान सार्वजनिक मंचों पर कम ही एकटीव रहते हैं, इसलिए निकट भविष्य में उनके सक्रिय राजनीति में शामिल होने की संभावना पर केवल अटकलें ही लगाई जा रही हैं।
कब होगी Rehan Vadra की शादी
हालांकि Rehan Vadra ( Rehan Vadra Engagement) की शादी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि दोनों परिवार अपनी सुविधा और आपसी सहमति से शादी की तारीख तय करेंगे।
रॉबर्ट वाड्रा की नेटवर्थ

प्रियंका गांधी ने वायनाड उपचुनाव के अपने हलफनामे में अपने पति रॉबर्ट वाड्रा की वित्तीय जानकारी का खुलासा किया था, जिसके अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 65.54 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसमें 37.9 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 27.64 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति शामिल है, जबकि उन पर लगभग 10 करोड़ रुपए का कर्ज भी है। नकद लेनदेन की बात करें तो रॉबर्ट वाड्रा के पास 2.18 लाख रुपए नकद और विभिन्न बैंक खातों में लगभग 50 लाख रुपए की राशि है।
बिजनेस और लग्जरी शौक
रॉबर्ट वाड्रा एक सफल बिजनेस मैन हैं। उनकी कंपनी ‘आर्टएक्स एक्सपोर्ट्स’ हस्तशिल्प और कस्टमाइज्ड ज्वेलरी का कारोबार करती है। इसके अलावा, वे रियल एस्टेट सेक्टर में भी सक्रिय हैं। उन्हें महंगी कारों और बाइकों का बहुत शौक है। उनके पास कुल तीन वाहन हैं, जिनमें 53 लाख रुपये की टोयोटा लैंड क्रूज़र भी शामिल है।



