लाइफस्टाइल

पीवी सिंधु की शाही शादी! एक कमरे का किराया है लाखों में

PV Sindhu Wedding Venue: पीवी सिंधु की शादी को एक साल हो गया है और उनकी शादी और उसके स्थान को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

PV Sindhu Wedding Venue: भारत की बैडमिंटन क्वीन पीवी सिंधु ने अपनी शादी की कुछ नई तस्वीरें शेयर की थी। लेकिन जिस होटल में उनकी शादी हुई, वहां एक सुइट का किराया 75 लाख रुपये प्रति दिन है।

पीवी सिंधु की शाही शादी

भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु (PV Sindhu Wedding Venue) ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर एक विशेष पोस्ट शेयर की है।

सिंधु ने व्यवसायी वेंकट दत्ता साई से शादी की। सिंधु ने अपनी शादी की पहली सालगिरह के मौके पर अपनी शादी की कुछ खास तस्वीरें साझा कीं।

पिछले साल 22 दिसंबर, 2024 को दोनों ने शादी की और जीवन की एक नई यात्रा शुरू की। सिंधु ने इस पोस्ट के कैप्शन में भावुक होकर लिखा, “मेरे साथी, दोस्त और पति बनने के लिए धन्यवाद।”

उदयपुर में PV Sindhu की शाही शादी

PV Sindhu Wedding Venue
PV Sindhu Wedding Venue

सिंधु और वेंकट दत्ता साई का उदयपुर में शाही विवाह समारोह हुआ था। इस जोड़े ने उदय सागर झील पर स्थित भारत के सबसे बड़े द्वीप रिसॉर्ट, रैफल्स उदयपुर में शादी की। यहीं पर फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के वेडिंग सेलिब्रेशन की शूटिंग हुई थी।

एक सुइट की कीमत प्रतिदिन 75 लाख

सिंधु ने जिस राफल्स उदयपुर होटल में शादी की, वहां एक सुइट की कीमत प्रतिदिन 75 लाख रुपये है। सिंधु और वेंकट दत्ता साई ने अपनी शादी से पहले की सभी रस्में यहीं संपन्न कीं। उनकी हल्दी की रस्म की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button