Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की पूरी लिस्ट, जानें कहां के रहने वाले थे ये मृत पर्यटक

Pahalgam Terror Attack: सभी लोग छुट्टियां मनाने के लिए बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल बिसरन घाटी में आए थे, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि आतंकवादी उन पर हमला कर सकते हैं। इस क्षेत्र को मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।

Pahalgam Terror Attack: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे आतंकवादी हमला बताया है और कहा है कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसे हाल के वर्षों में नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया सबसे बड़ा हमला बताया। हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले में 26 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। इस हमले में मारे गए सभी 26 लोगों की सूची यहां दी गई है।

आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा

Pahalgam Terror Attack

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है। लोगों की आंखें ही नाम हैं। आतंकवादियों के कायराना हमले में 26 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। आतंकी हमले के बाद सेना पहलगाम और उसके आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सऊदी अरब यात्रा से वापस लौटे और यहां उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत तमाम आला अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

Pahalgam Terror Attack में जान गंवाने वालों में कर्नाटक का एक रियल एस्टेट एजेंट, ओडिशा का एक अकाउंटेंट, कानपुर का एक व्यापारी तथा कई अन्य राज्यों के लोग शामिल थे। ये सभी लोग छुट्टियां मनाने के लिए बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल बिसरन घाटी में आए थे, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि आतंकवादी उन पर हमला कर सकते हैं। इस क्षेत्र को मिनी स्विट्जरलैंड भी कहते है।

कर्नाटक के शिवमोग्गा के मंजूनाथ राव भी Pahalgam Terror Attack में अपनी जान गंवाने वालें लोगों कि लिस्ट में शामिल हैं। उनकी पत्नी पल्लवी राव और बेटा अभिजय पहलगाम घूमने आए थे। 43 वर्षीय प्रशांत सत्पथी भी मूल रूप से ओडिशा के बालासोर के रहने वाले थे। प्रशांत सत्पथी अपनी पत्नी और 9 वर्षीय बेटे के साथ छुट्टियां मनाने पहलगाम आए थे। वह भुवनेश्वर में एकाउंटेंट थे।

12 फरवरी को हुई थी शुभम की शादी

Pahalgam Terror Attack

इसी तरह, उत्तर प्रदेश के कानपुर के व्यवसायी शुभम द्विवेदी अपने परिवार के 11 सदस्यों के साथ कश्मीर आये थे। उन्होंने 12 फरवरी को ऐश्वर्या द्विवेदी से विवाह किया।

छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले दिनेश मिरानिया (42) अपनी पत्नी नेहा और बच्चों के साथ शादी की सालगिरह मनाने कश्मीर आए थे, लेकिन आतंकियों ने उनकी भी गोली मारकर हत्या कर दी। मीरानिया के एक करीबी दोस्त ने बताया, “आज उनकी शादी की सालगिरह थी। उन्होंने कल रात मुझे फोन करके बताया कि वे वैष्णो देवी मंदिर गए हैं।”

Pahalgam Terror Attack में जान गंवाने वालों में इंदौर के सुशील नैटियाल, मुंबई के हेमंत सुहास, हरियाणा के विनय नरवाल, ठाणे के अतुल श्रीकांत और उत्तराखंड के नीरज उधवानी शामिल हैं।

Pahalgam Terror Attack में जान गंवाने वाले लोग

क्रम मृतक का नाम राज्य/शहर
1 शुभम द्विवेदी उत्तर प्रदेश।
2 सुशील नथानिएल मध्य प्रदेश
3 नीरज उधवानी उत्तराखंड
4 एन. रामचंद्र केरल
5 मुनीश रंजन बिहार
6 दिनेश अग्रवाल चंडीगढ़
7 दिलीप दसाली महाराष्ट्र
8 बिटन अधिकारी कोलकाता
9 हेमंत सुहास मुंबई
10 संजय लक्ष्मण मुंबई
11 विनय नरवाल हरयाणा
12 अतुल श्रीकांत थाइन
13 प्रशांत सतपथी ओडिशा
14 समीर गुहार कोलकाता
15 दिलीप दसाली मुंबई
16 जे. सचचंद्र विशाखापत्तनम
17 एम. सोमीसेट्टी बैंगलोर
18 संतुष्टि महाराष्ट्र
19 मंजूनाथ राव कर्नाटक
20 कस्तूरबा गनवोटे महाराष्ट्र
21 भारत भूषण बैंगलोर
22 सुमित भावनगर
23 यतीश भावनगर
24 शैलेशभाई सूरत
25 टैगहीलिंग अरुणाचल प्रदेश
26 एम. सोमीसेट्टी बेंगलुरु

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। पहलगाम पीड़ितों और उनके परिवारों से मुलाकात की। अमित शाह ने पीड़ितों को सांत्वना देते हुए कहा कि घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version