UPI से लेकर LPG तक, 1 जून से आपकी जेब पर असर डालने वाले 5 बड़े बदलाव
New Rule From 1st June 2025 : हर महीने की शुरुआत में कुछ अहम बदलाव होते हैं, जिनका असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। हम आपको अगले महीने होने वाले 5 महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं।
New Rule From 1st June 2025 : मई का महीना आज खत्म होगा और जून का महीना कल रविवार से शुरू हो जाएगा। हर महीने की शुरुआत में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होते ही हैं, जिनका असर आपकी और हमारी जेब पर पड़ सकता है। हम आपको अगले महीने होने वाले 5 महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव से लेकर विशिष्ट जीएसटी नियमों में बदलाव शामिल हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में।
लॉन्च होगा ईपीएफओ 3.0
1 जून से सरकार EPFO का नया वर्जन EPFO 3.0 लॉन्च कर सकती है। ईपीएफओ के नए वर्जन ईपीएफओ 3.0 (New Rule From 1st June 2025 ) के लॉन्च होने से 9 करोड़ से अधिक ग्राहक बिना किसी परेशानी के एटीएम से ईपीएफ का पैसा निकाल सकेंगे।
एलपीजी और सीएनजी गैस की कीमतों में बदलाव
एलपीजी और सीएनजी गैस की कीमतों की समीक्षा हर महीने की पहली तारीख को की जाती है।
यूपीआई पेमेंट

अगले महीने यानी 16 जून से यूपीआई पेमेंट तेज हो जाएगी। लेकिन यह प्रक्रिया 1 जून से अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो सकती है, क्योंकि बैंक और पेमेंट ऐप नए नियमों के लिए तैयारी शुरू कर देंगे। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने ट्रांजेक्शन प्रतिक्रिया (New Rule From 1st June 2025 ) समय को 30 सेकंड से घटाकर 15 सेकंड करने का निर्देश दिया है।
बदलेंगे जीएसटी नियम
1 जून से जीएसटीएन में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अगले महीने से इनवॉयस नंबर अब केस-सेंसिटिव (अपर और लोअर केस) नहीं होंगे। इस परिवर्तन के बाद ABC, abc सब वही रहेंगे।
बदलेंगे इस बैंक के क्रेडिट कार्ड नियम

कोटक महिंद्रा बैंक 1 जून 2025 से अपने क्रेडिट कार्ड धारकों (New Rule From 1st June 2025 ) के लिए एक नया शुल्क स्ट्रक्चर्स लागू करेगा। इसमें ऑटो-डेबिट विफलता (न्यूनतम 450 रुपये, अधिकतम 5,000 रुपये) पर 2 प्रतिशत शुल्क, गतिशील मुद्रा रूपांतरण, उपयोगिता बिल भुगतान और शिक्षा भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क शामिल हैं। हालाँकि, यह नियम कोटक सॉलिटेयर, कोटक इनफिनिट, मिंत्रा कोटक क्रेडिट कार्ड, व्हाइट रिजर्व और कोटक सिग्नेचर पर लागू नहीं होता है।



