ट्रेंडिंग

भारतीय गृहिणी शेरी सिंह ने ‘मिसेज यूनिवर्स’ का ताज जीतकर रचा इतिहास, महिलाओं के लिए कही ये बात

Mrs Universe 2025 Sherry Singh ने महिला सशक्तिकरण और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता जैसे मुद्दों पर ज़ोर दिया। इन मुद्दों के कारण जजमेंट पैनल और दर्शक प्रभावित हुए और शेरी सिंह 'मिसेज यूनिवर्स' का ताज जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

Mrs Universe 2025 Sherry Singh : भारत हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रहा है। पुरुष हो या महिला, हर कोई भारत की प्रतिभा को निखारने के लिए जी-जान से जुटा हुआ है। इसी कड़ी में शेरी सिंह ने सौंदर्य प्रतियोगिता में अपनी खूबसूरती और बुद्धिमत्ता से भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। शेरी सिंह ‘मिसेज यूनिवर्स’ का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। ‘मिसेज यूनिवर्स’ का 48वां वर्जन फिलीपींस के ओकाडा मनीला में आयोजित किया गया था। इसमें दुनिया भर से कुल 120 प्रतिभागी आईं थीं, सबको पीछे छोड़ते हुए शेरी सिंह ने सबसे आगे रहकर अपना नाम इतिहास में दर्ज करा दिया है।

शेरी सिंह ने जीता ‘मिसेज यूनिवर्स’ का 48वां वर्जन

यूएमबी पेजेंट्स द्वारा आयोजित ‘मिसेज इंडिया 2025’ प्रतियोगिता जीतकर शेरी सिंह (Mrs Universe 2025 Sherry Singh) ने भारत को विश्व पटल पर पहुँचाया। इस दौरान Sherry Singh ने महिला सशक्तिकरण और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता जैसे मुद्दों पर ज़ोर दिया। इन मुद्दों के कारण जजमेंट पैनल और दर्शक प्रभावित हुए और शेरी सिंह ‘मिसेज यूनिवर्स’ का ताज जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

Sherry Singh ने महिलाओं के लिए क्या कहा?

‘मिसेज यूनिवर्स’ का ताज जीतने के बाद शेरी सिंह ने कहा, “यह ताज हर उस महिला का है जिसने कभी सीमाओं से परे सपने देखने की हिम्मत की है। मैं दुनिया को बताना चाहती थी कि ताकत, दयालुता और दृढ़ संकल्प ही सुंदरता की सच्ची परिभाषा हैं।” भारतीय महिलाएं अपनी प्रतिभा के दम पर दुनिया के हर कोने में भारत का नाम रोशन कर सकती हैं। शेरी सिंह ने ‘मिसेज यूनिवर्स’ का ताज जीतकर यह साबित कर दिया है।

इस देश के कंटेस्टेंट्नेस ने भी भाग लिया

Sherry Singh
Sherry Singh

मिसेज़ यूनिवर्स‘ प्रतियोगिता में ‘मिसेज़ सेंट पीटर्सबर्ग’ प्रथम उपविजेता, ‘मिसेज़ फ़िलीपींस’ द्वितीय उपविजेता, ‘मिसेज़ एशिया’ तृतीय उपविजेता और ‘मिसेज़ रूस’ चतुर्थ उपविजेता रहीं। इसके अलावा, मार्गरीटा द्वीप, अमेरिका, दक्षिण-पश्चिम एशिया, बुल्गारिया, म्यांमार, प्रशांत, अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात, जापान और यूक्रेन की प्रतियोगियों ने भी अपने-अपने देशों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। लेकिन अंत में जीत भारत के नाम रही।

Mrs Universe 2025 शेरी सिंह कौन हैं?

Sherry Singh
Sherry Singh

‘मिसेज यूनिवर्स’ का ताज जीतने वाली शेरी सिंह (Who Is Sherry Singh) की बात करें तो वह उत्तर भारत की एक सामाजिक कार्यकर्ता और मॉडल हैं। उन्होंने लंबे समय तक महिला सशक्तिकरण और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में भी काम किया है। Sherry Singh का जन्म 24 मई, 1990 को दिल्ली के नोएडा स्थित एक छोटे से गाँव मकोड़ा में गुर्जर समुदाय में हुआ था। वह मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं और भारतीय संस्कृति और मूल्यों में उनकी गहरी जड़ें हैं। Sherry Singh ने नौ साल पहले सिकंदर सिंह से शादी की थी और उनका एक 7 साल का बेटा है। शेरी सिंह ने 2024 में ‘मिसेज भारत यूनिवर्स’ का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 2025 में ‘मिसेज इंडिया यूनिवर्स’ का खिताब भी जीता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button