
Khan Sir Marriage : देश के जाने-माने शिक्षक और यूट्यूबर फैसल सैन उर्फ खान सर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने लाइव क्लास में छात्रों के सामने अपनी शादी की बात कबूल की। उसने कहा कि मैं शादीशुदा हूं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शादी करने की बात कही। इतना ही नहीं उन्होंने 6 जून को छात्रों के लिए एक पार्टी का भी ऐलान किया है। खान सर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इधर, Khan Sir की शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा है। इसमें बताया गया है कि उनकी दुल्हन का नाम एएस खान है।
Khan Sir Marriage की तारीख पहले से ही तय
दरअसल, सोमवार रात लाइव क्लास के दौरान Khan Sir ने छात्रों से कहा कि मैंने आपको एक बात नहीं बताई। मेरी शादी उस समय हुई जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा था। हालाँकि, मेरी शादी की तारीख पहले ही तय हो चुकी थी। इसी बीच ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ। मैंने सोचा कि देश सबसे ऊपर है। इसलिए इस तनावपूर्ण माहौल में मैंने किसी को भी निमंत्रण नहीं भेजा।
मेरा अस्तित्व तुम्हारे कारण
सूत्रों की मानें तो खान सर 2 जून को पटना में पार्टी देंगे। इसके बाद 6 जून को वे फिर से छात्रों को एक अलग दावत देंगे। खान सर (Khan Sir Shadi) ने छात्रों से कहा कि मैंने अपनी शादी के बारे में आपको ही पहले बताया है। क्योंकि मेरा अस्तित्व तुम्हारे कारण है। अब मैं आप लोगों के लिए भोजन की योजना बना रहा हूँ। भोजन 6 जून के आसपास परोसा जाएगा।
पटना निवासी Khan Sir कौन
खान सर एक लोकप्रिय शिक्षक हैं। वह अपनी अनोखी शिक्षण शैली के लिए जाने जाते हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। वे कठिन बातें भी छात्रों को सरल भाषा में समझाते हैं। यही कारण है कि वे छात्रों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। खान सर के प्रशंसक उनकी शादी की खबर सुनकर बहुत खुश हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों की लंबी कतार लगी हुई है। लोग उन्हें नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। हर कोई खान सर और उनकी पत्नी के सुखी जीवन की कामना कर रहा है। अब सभी को 6 जून का इंतजार है जब खान सर अपने छात्रों के लिए विवाह भोज का आयोजन करेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि खान सर अपनी ‘मैडम’ को कब सबके सामने लाते हैं।