संकटग्रस्त इंडिगो एयरलाइन का मालिक कौन है, जानिए कहां-कहां फैल रहा है कारोबार?
IndiGo Airlines Owner : राहुल भाटिया (Rahul Bhatia) एक प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी हैं। वह इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। राहुल भाटिया को इंडिगो को दुनिया की सबसे अधिक लाभदायक कम लागत वाली एयरलाइनों में से एक बनाने का श्रेय भी दिया जाता है।
IndiGo Airlines Owner : इंडिगो एयरलाइन पिछले कुछ दिनों से गंभीर संकट से जूझ रही है। सिर्फ़ छह दिनों में 1400 से ज़्यादा उड़ानें रद्द होने और क्रू और पायलटों की कमी के कारण कई अन्य उड़ानों में देरी होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संकट के बीच, कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि इस निजी एयरलाइन की कमान किसके हाथ में है? विमानन क्षेत्र की इस दिग्गज एयरलाइन का मालिक कौन है और इस एयरलाइन के अलावा और किन क्षेत्रों में इसका कारोबार फैला हुआ है?
IndiGo Airlines का मालिक कौन
इंडिगो एयरलाइंस ( Owner of IndiGo Airlines) के सह-संस्थापक राहुल भाटिया (Rahul Bhatia) एक प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी हैं। वह इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। राहुल भाटिया को इंडिगो को दुनिया की सबसे अधिक लाभदायक कम लागत वाली एयरलाइनों में से एक बनाने का श्रेय भी दिया जाता है। उन्होंने 2006 में इस स्टार्टअप की शुरुआत की थी।क्षराहुल भाटिया University Of Waterloo से पढ़े हैं।
इंडिगो इंटरग्लोब पोर्टफोलियो का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा

हालाँकि इंडिगो इंटरग्लोब पोर्टफोलियो का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, राहुल भाटिया (IndiGo Airlines Owner) के व्यावसायिक हित केवल एवियशन तक ही सीमित नहीं हैं। इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज ने यात्रा, आतिथ्य, लॉजिस्टिक्स और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक विशाल इकोसिस्टमका निर्माण किया है। इसने इसे एवियशन और उससे संबंधित सेवाओं में शामिल भारत के अग्रणी समूहों में से एक बना दिया है। इंटरग्लोब की आतिथ्य क्षेत्र में मज़बूत उपस्थिति है। यह फ्रांसीसी हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एकॉर (Accor) के साथ अपने संयुक्त उद्यम ‘इंटरग्लोब होटल्स’ के माध्यम से 30 से अधिक होटलों का मेनेजमेंट करता है, जिनमें गुरुग्राम में कई संपत्तियाँ शामिल हैं।
इंटरग्लोब लॉजिस्टिक्स सेवा
इंटरग्लोब लॉजिस्टिक्स सेवाओं में भी संलग्न है, जो सप्लाई चैन मैनेजमेंट और कार्गो परिवहन में सहायता करती हैं। इसके अतिरिक्त, IndiGo Airlines एवियशन प्रबंधन, एडवांस्ड पायलट ट्रेनिंग प्रोग्राम और विमान इंजीनियरिंग सेवाएँ भी प्रदान करती है, जिससे इंडिगो सहित अन्य एयरलाइनों को भी मदद मिलती है। कंपनी टेक्नोलॉजी (IndiGo Airlines) के क्षेत्र में, इंटरग्लोब डिजिटल सेवाओं और स्मार्ट तकनीकी समाधानों में निवेश कर रही है।
IndiGo Airlines कंपनी का सबसे नया उद्यम AIONOS नामक एक AI स्टार्टअप है, जो एवियशन और अन्य क्षेत्रों के लिए सुरक्षा प्रणालियों, ऑपरेशनल मैनेजमेंट और प्रिडिक्टिव मेंटिनेस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल करने पर काम कर रहा है। इतना ही नहीं, यह कंपनी इंडिगो के कॉर्पोरेट कार्यालय के पास रेस्टोरेंट और खाद्य एवं पेय (F&B) उद्यम भी चलाती है।



