भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा इतिहास, स्पेन को 2-1 से रौंदा

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक मे भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने लगातार दूसरी बार ब्रॉन्‍ज मेडल जीता है। इससे पहले उन्होंने टोक्यों ओलंपिक में भी ब्रॉन्‍ज मेडल जीता था। ये दूसरी बार भारतीय हॉकी टीम के इतिहास में हुआ है, जब भारत ने लगातार दो बार ओलंपिक में ब्रॉन्‍ज मेडल जीता है। इससे पहले भारत ने 1968 और 1972 ओलंपिक में भी ब्रॉन्‍ज मेडल हासिल किया था।

भारत ने जीता मैच

भारत ने ब्रॉन्‍ज मेडल के मैच में स्पेन को 2-1 से हरा दिया है। इस मैच में टीम इंडिया एक बार समय 0-1 से पीछे चल रही थी। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने वापसी की। टीम इंडिया के लिए सबसे पहला गोल हरमनप्रीत सिंह ने किया। इसके बाद टीम इंडिया ने एक और गोल करके स्कोर 2-1 को स्कोर कर दिया। ये स्कोर लाइन पूरे मैच में रही और टीम इंडिया ने इस मैच को जीत लिया।

श्रीजेश का था आखिरी मैच

स्पेन के खिलाफ मैच पीआर श्रीजेश के करियर का आखिरी मुकाबला था। इस मैच में भी पीआर श्रीजेश ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने स्पेन के खिलाड़ियों को गोलपोस्ट के करीब तक आने नहीं दिया। स्पेन के खिलाड़ियों ने 9 बार गोल करने की कोशिश की, लेकिन वो सिर्फ एक बार ही गोल कर सके। इस जीत के साथ ही पीआर श्रीजेश ने अपने करियर का यादगार अंत किया है।

Exit mobile version