मनोरंजन

तलाक के बाद फिर प्यार! कौन है वह मिस्ट्री गर्ल जिसके साथ IIFA Awards 2024 में नजर आए Honey Singh

अबू धाबी में चल रहे इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (IIFA 2024) के दौरान हनी सिंह ने एक मिस्ट्री गर्ल के साथ एंट्री की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।‌

IIFA अवार्ड्स 2024 की धूम मची हुई है। बॉलीवुड और साउथ के सितारों के एक ही जगह इकट्ठा होने से सितारों में काफी उत्सुकता और उत्साह है। इस खास सेलिब्रेशन के मजेदार वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं। फैंस भी आईफा अवॉर्ड्स की एक झलक पाने और इसके टेलीकास्ट को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसी बीच पॉपुलर सिंगर रैपर यो यो हनी सिंह ने भी एक मिस्ट्री गर्ल के साथ इस अवॉर्ड फंक्शन में एंट्री की। लोगों का मानना है कि हनी सिंह इस मिस्ट्री गर्ल के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं।

हनी सिंह के साथ मिस्ट्री गर्ल

ब्राउन रंग, इंग्लिश बीट, ब्लू आइज़ जैसे गानों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले रैपर हनीसिंह अपने गानों के अलावा अपनी लव लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। पूर्व पत्नी शालिनी से तलाक के बाद से हनी सिंह लगातार सुर्खियों में हैं। अबू धाबी में चल रहे इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (IIFA 2024) के दौरान हनी सिंह ने एक मिस्ट्री गर्ल के साथ एंट्री की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।‌

रैपर हनी को आईफा अवॉर्ड्स के ग्रीन कार्पेट पर मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे देखा गया। इन तस्वीरों और वीडियो के बाद लोग सोच रहे हैं कि हनी सिंह के साथ ये मिस्ट्री गर्ल कौन थी। हनी सिंह पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस-कम-मॉडल हीरा सोहल को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है। फिर हनी सिंह को IIFA 2024 में मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया और सभी की निगाहें उन पर टिक गईं। इस इवेंट में दोनों ने एक दूसरे के साथ पोज देकर सभी को चौंका दिया।

Read this also: ‘बिग बॉस’ फेम रैपर MC Stan लापता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर

हनी सिंह और मिस्ट्री गर्ल के रिलेशन का राज

IIFA 2024
IIFA 2024

IIFA अवॉर्ड फंक्शन में हनी सिंह पैपराजी के सामने अपनी मिस्ट्री गर्ल के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए। लोग अब ये भी जानना चाहते हैं कि ये मिस्ट्री गर्ल कौन थी। तो हम आपको बता दें कि इस मिस्ट्री गर्ल का नाम इकराम बज़ियानी था। वह इस इवेंट में हनी सिंह के साथ दोस्ताना संबंधों के तहत ही आई थीं। दोनों के बीच प्रेम संबंध जैसा कुछ नहीं है। हनी सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोनों की एक तस्वीर भी पोस्ट की थी।

आखिर किसे डेट कर रहे हैं हनी सिंह

IIFA 2024
IIFA 2024

गौरतलब है कि हनी सिंह की पहली शादी शालिनी तलवार से हुई थी। हालांकि, शादी के 11 साल बाद 2022 में दोनों का तलाक हो गया। इसके तुरंत बाद हनी सिंह का नाम एक्ट्रेस टीना थडानी के साथ जुड़ा। हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और 2023 में वे अलग हो गए। अब हनी सिंह का नाम एक्ट्रेस कम मॉडल हीरा सोहल के साथ जुड़ा है। माना जा रहा है कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं।

Read this also: क्या है coldplay, जिसका भारत में है जबरदस्त क्रेज है, टिकट की कीमत 3 लाख से 7 रुपये

IIFA 2024 में हनी सिंह का डांस परफॉर्मेंस

हनी सिंह ने IIFA 2024 में खूब धमाल मचाया। मशहूर रैपर और गायक ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन एनर्जी से स्टेज पर आग लगा दी।

IIFA 2024 प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हनी सिंह ने अपने करीबी दोस्त और गायक दिलजीत दोसांझ की भी तारीफ की। 2009 में जब उन्होंने पहली बार एल्बम ‘नेक्स्ट लेवल’ के लिए साथ काम किया था, तब से अपनी दोस्ती को याद करते हुए उन्होंने कहा, “मैं उनके साथ एक साल तक रहा। जहाँ तक उनकी प्रतिभा, साहस और क्षमता का सवाल है, यह दर्शाता है कि वह कुछ भी कर सकते हैं।”

IIFA 2024 में भारतीय सिनेमा का तीन दिवसीय सेलिब्रेशन 27 सितंबर को IIFA उत्सव के साथ शुरू हुआ और रविवार को IIFA रॉक्स के साथ संपन्न हुआ। IIFA उत्सव दक्षिण फिल्म उद्योग – तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ की फिल्मों और कलाकारों को समर्पित एक कार्यक्रम है। दूसरी ओर, तीसरे दिन इंडियन म्यूजिक सिनेरियो का जश्न मनाया जाता है, जिसमें कई कलाकार लाइव प्रदर्शन करते हैं। दूसरा दिन बॉलीवुड को समर्पित है, जिसमें उद्योग की मशहूर हस्तियां इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में चार चांद लगाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button