ट्रेंडिंग

Har Ghar Tiranga Campaign 2024 : ‘हर घर तिरंगा’ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी, क्या है इस अभियान का मकसद

Har Ghar Tiranga Campaign 2024 : केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा हर घर तिरंगा शुरु हो चुका है। 13 से 15 अगस्त तक जारी इस अभियान में सभी देशवासियों की हिस्सेदारी को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com जारी की है।

Har Ghar Tiranga Campaign 2024 : इन दिनों जब भी हम अपने घर के बाहर निकलते हैं तो हमें हर सड़क, हर मार्ग और हर गली नुक्कड़ से लेकर हर घर गाड़ियों और प्रतिष्ठानों तक हमारा तिरंगा शान से लहराता हुआ नजर आ रहा है। हमारा देश भारत आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav ) जो मना रहा है। हमारा देश आजाद हुए कई साल पूरे हो रहे हैं और इस अमृत महोत्सव के तत्वधान में ही संस्कृति मंत्रालय द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान शुरू किया है।

क्या है हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य?

Independence Day in Theog
Independence Day in Theog

आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav ) अभियान के लिए 22 जुलाई 2022 को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi) ने लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की थी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को मजबूत करेगी। उन्होंने (Prime Minister Narendra Modi) जिक्र किया था कि 22 जुलाई, 1947 को ही हमारे इस तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया। उन्होंने लिखा था, ‘इस साल, जब हम ‘आजादी का अमृत’ महोत्सव मनाएंगे। तो आइए “हर घर तिरंगा” आंदोलन को मजबूत करें और 9 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा फहराएं।

Read this also: Independence Day in Theog: इस जगह 15 नहीं 16 अगस्त को मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस, जानें वजह

9-15 अगस्त “हर घर तिरंगा”

हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त 2024 शुरू हुआ है और 15 अगस्त 2022 को समाप्त होगा।हर घर तिरंगा अभियान अभियान के माध्यम से सरकार ने 20 करोड़ घरों पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य रखा हुआ है। सभी निजी और सरकारी प्रतिष्ठान के साथ ही करोड़ों लोग ने अपने घरों, सोशल मीडिया प्रोफाइल आदि में तिरंगा लगाएं हुए हैं।

वेबसाइट के जरिए ले सकते हैं इस अभियान में हिस्सा

हर घर तिरंगा अभियान में सभी वासियों की की भागीदारी को तय करने के लिए सरकार ने एक ऑफिशियल वेबसाइट harghartiranga.com भी शुरू की है। यहां आप तिरंगे की फोटो शेयर कर इस अभियान में भागीदारी का सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आप वेबसाइट पर PIN A Flag के ऑप्शन पर क्लिक कर नाम, मोबाइल नंबर और लोकेशन को सबमिट कर सर्टिफिकेट (Har Ghar Tiranga Campaign 2024) हासिल कर सकते हैं। साथ ही आप इस वेबसाइट से अभियान की थीम फोटो भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Read this also: TRAI’s new rules: मोबाइल सेवा बंद हुई तो ग्राहकों को मिलेगा मुआवजा, TRI लाएगी नया नियम, जानिए कब होगा लागू?

पोस्ट ऑफिस से मंगवाएं तिरंगा

Independence Day in Theog
Independence Day in Theog

अगर आप बाहर जाकर तिरंगा खरीदने के ल असमर्थ हैं तो पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भी तिरंगा आपके घरों तक पहुंचाने की भी व्यवस्था है। इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट www.epostoffice.gov.in पर जाकर अपना पता, झंडों की संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करना पडेगा। झंडे की कीमत 25 रुपये होगी और डिलीवरी चार्ज नहीं लिया जाएगा। लेकिन ध्यान रहे कि एक बार ऑर्डर होने के बाद इसे कैंसिल नहीं होगा। सभी डाकघर स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024 ) पहले छुट्टी के दिनों में भी खुले रहेंगे।

Read this also: Vinesh Phogat disqualified: विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होते ही एक्शन मोड में पीएम मोदी, पीटी उषा को फोन कर दिया ये आदेश

तिरंगे की मांग मे इजाफा

हर घर तिरंगा अभियान से देश में तिरंगे की मांग में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। कई रिपोर्ट के अनुसार पीएम द्वारा इस अभियान की घोषणा के बाद तिरंगे की मांग में 50 गुना तक बढ़ोतरी दर्ज है। अब कारोबारियों और विनिर्माताओं के लिए मांग के मुताबिक आपूर्ति कर पाना कठिन हो गया है। राष्ट्रीय ध्वज की आपूर्ति का व्यवसाय करने वाले सभी व्यापारी बंधू भी कह रहे हैं कि उन्होंने पहले तिरंगे की इतनी भारी मांग कभी भी नहीं देखी थी।

Related Articles

Back to top button