मनोरंजन

हिजाब में दीपिका और लंबी दाढ़ी में रणवीर सिंह, अबू धाबी में कपल का नया लुक वायरल

Deepika Padukone Hijab : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने नए एड का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अबू धाबी की खूबसूरत जगहों का जिक्र करते नजर आ रहे हैं।

Deepika Padukone Hijab: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से 8 घंटे की शिफ्ट की मांग के चलते सुर्खियों में हैं। यह मांग बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गई है। कुछ लोगों ने इस मुद्दे पर उनका समर्थन किया, लेकिन इस मांग के कारण उन्हें दो बड़ी फिल्मों से हाथ धोना पड़ा, लेकिन अब एक्ट्रेस अपने नए लुक से फैंस का दिल जीत रही हैं और उनके साथ-साथ उनके पति यानी एक्टर रणवीर सिंह ने भी अपने दाढ़ी वाले लुक से फैंस को हैरान कर दिया है। बी-टाउन के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक रणवीर-दीपिका अपने अबू धाबी वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं।

Deepika Padukone Hijab लुक

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने नए एड का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अबू धाबी की खूबसूरत जगहों का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों अबू धाबी की शेख जायद ग्रैंड मस्जिद में भी नजर आ रहे हैं, जहां दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Hijab) अबाया और हिजाब में हैं, वहीं रणवीर सिंह का लंबी दाढ़ी वाला लुक फैन्स को इंप्रेस कर गया। दीपिका के इस ट्रेडिशनल लुक को देख फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दीपिका और रणवीर के नए वीडियो ने मचाया तहलका

इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा, “मेरी शांति।” सिंघम अगेन के बाद यह पहली बार है जब दोनों एक साथ स्क्रीन पर नज़र आए हैं और माता-पिता बनने के बाद यह उनका पहला प्रोफेशनल प्रोजेक्ट है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में रणवीर और दीपिका अबू धाबी की परंपराओं के बारे में सीखते और दर्शकों के साथ साझा करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत एक म्यूजियम से होती है और फिर फैंस को अबू धाबी की विभिन्न जगहों की झलक दिखाई जाती है।

Deepika Padukone Hijab पर युजर्स के कमेंट्स

Deepika Padukone Hijab
Deepika Padukone Hijab

रणवीर और दीपिका के वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “दीपिका हिजाब में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।” एक अन्य ने लिखा, “यह खूबसूरत हिजाब दीपिका की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। वह वाकई बेहद खूबसूरत लग रही हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैंने दीपिका को ऐसे अवतार में देखने की कभी कल्पना भी नहीं की थी, इतनी खूबसूरत।” इस तरह कमेंट करते हुए यूजर्स दीपिका के लुक की तारीफ कर रहे हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ में नज़र आएंगे, जो इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म को लेकर एक्टर के फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं दीपिका शाहरुख खान के साथ “किंग” में नज़र आएंगी। इसके अलावा उनके पास प्रभास स्टारर फिल्म स्पिरिट और कल्कि का सीक्वल भी था, लेकिन दीपिका इन दोनों फिल्मों से बाहर हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button