भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित वेडिंग कार्ड, विविधता में एकता का नेक्स्ट लेवल

जम्मू की रहने वाली एक लड़की और केरल के रहने वाले एक लड़के की शादी का जश्न मनाने वाले 'भारत जोड़ो विवाह' नाम के एक शादी के निमंत्रण ने कई सोशल मीडिया यूजर्स के दिलों को छू लिया है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित इस कार्ड में कपल के कल्चरल बैकग्राउंड को दर्शाया गया है, साथ ही राहुल और प्रियंका गांधी को पर्सनल इनविटेशन भी दिया गया है।

Bharat Jodo Yatra wedding Card: हाल ही में एक दुल्हनिया ने द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी शादी का वेडिंग कार्ड शेयर किया है। दरअसल, इस कार्ड में एक ऐसी अनोखी बात है जो दिल को छू रही है। अभिलाषा कोटवाल द्वारा अपने विवाह निमंत्रण “Bharat Jodo wedding ” के एक्स पोस्ट को एकता के अपने हृदयस्पर्शी मेसेज के लिए बहुत लोकप्रियता मिली है।

देखें Bharat Jodo Yatra wedding Card

https://twitter.com/draupadiforall/status/1891338677428634042

शादी का निमंत्रण कार्ड शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “जब आपकी शादी गठबंधन सरकार से ज़्यादा विविधतापूर्ण हो, तो आपको पता चलता है कि यह वाकई ख़ास है! @RahulGandhi @priyankagandhi – हमारी प्रेम कहानी उन मूल्यों को दर्शाती है, जिनका आप समर्थन करते हैं। आपका आशीर्वाद पाकर सम्मानित महसूस करूँगी!”

राहुल गांधी की लीडरशिप में “भारत जोड़ो यात्रा” को आइडियल मानते हुए, कपल, अभिलाषा कोटवाल और विनल विलियम ने अपने खास कल्चरल बैकग्राउंड को इस तरह से उजागर किया है। अभिलाषा और विनर के इस अनोखे Bharat Jodo Yatra wedding Card ने लाखों लोगों के दिलों को छू लिया है।

Read this also: कितने पैसे कमाते है ‘Zomato Boy’?, Viral Video देख भावुक हो जाएंगे आप!

‘भारत जोड़ो विवाह’ टाइटल

https://twitter.com/draupadiforall/status/1891338677428634042

अभिलाषा जम्मू और बंगाल से हैं, जबकि विनल की जड़ें पंजाब और केरल में हैं। उनके विवाह के निमंत्रण में गर्व से अभिलाषा को “जम्मू और बंगाल की बेटी” और विनल को “पंजाब और केरल का बेटा” बताया गया है, जो उनकी विविध उत्पत्ति का जश्न मनाता है। ‘भारत जोड़ो विवाह’ टाइटल भी उनके मिलन के पीछे छिपे गहरे अर्थ को दर्शाता है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा देश भर में चलाए गए मार्च से प्रेरित होकर, जिसका उद्देश्य विभिन्न राज्यों और संस्कृतियों के भारतीयों को एक साथ लाना था, Bharat Jodo Yatra wedding Card देखने में भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टरों जैसा था, तथा इसमें समान रंगों और डिजाइन तत्वों का प्रयोग किया गया है।

Read this also: Kerala Landslides: ‘डियर इंडियन आर्मी…’ वायनाड में 9 साल के बच्चे का भावनात्मक पत्र, सेना ने दिया जवाब

Bharat Jodo Yatra wedding Card का सीक्रेट

https://twitter.com/draupadiforall/status/1891702967167795401

अभिलाषा ने दोनों कांग्रेस नेताओं को अपनी शादी में आमंत्रित भी किया। सुश्री कोतवाल ने गांधी निवास पर अपने हाथों से अपनी शादी का निमंत्रण पत्र पहुंचाया। निमंत्रण पत्र में शादी का कार्ड, चॉकलेट और भारत के संविधान की एक छोटी प्रति शामिल थी। यह सिर्फ़ एक प्रतीकात्मक इशारा नहीं है, बल्कि एक अनोखा संबंध है। सालों पहले, अभिलाषा की माँ ने प्रियंका गांधी की शादी का निमंत्रण पत्र डिज़ाइन किया था। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास पर निमंत्रण पत्र खुद पहुँचाया था।

लोगों का रिएक्शन

Bharat Jodo Yatra wedding Card

Bharat Jodo Yatra wedding Card की सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा हुई, जिसमें कुछ हल्के-फुल्के राजनीतिक मज़ाक भी शामिल थे। जहाँ कुछ लोग इस आमंत्रण को एकजुटता के एक खूबसूरत प्रतीक के रूप में देखते हैं, वहीं कुछ लोग मज़ाकिया अंदाज़ में इसे राजनीतिक आंदोलनों से जोड़ रहे हैं।

Exit mobile version