
Apple Sale in India : भारत में iPhones काफी महंगे हैं। उदाहरण के लिए, iPhone 16 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है, जबकि अमेरिका में इसकी कीमत 799 डॉलर (करीब 70,000 रुपये) है।
आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल की भारत में सालाना बिक्री में भारी बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2024-25 में एप्पल की बिक्री रिकॉर्ड 9 अरब डॉलर (करीब 75,000 करोड़ रुपये) तक पहुँच गई। इससे पता चलता है कि देश में एप्पल डिवाइस की मांग बढ़ रही है।
Apple Sale in India रिपोर्ट्स
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2025 तक के 12 महीनों में कंपनी की बिक्री में लगभग 13% की वृद्धि हुई। यह पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में 8 बिलियन डॉलर थी।
iPhone की बिक्री सबसे ज़्यादा
रिपोर्ट के अनुसार, iPhone की बिक्री सबसे ज़्यादा रही। वहीं MacBook की मांग में भी उल्लेखनीय उछाल देखा गया। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक स्तर पर मोबाइल डिवाइसेज की बिक्री में गिरावट आ रही है। भारत अभी Apple के कुल राजस्व का एक छोटा सा हिस्सा है। लेकिन कंपनी यहाँ लगातार निवेश कर रही है। उसे उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में भारत एक बड़ा बाज़ार बनेगा।
भारत में आईफोन स्टेटस सिंबल
चीन में उपभोक्ता खर्च में उतार-चढ़ाव और वहाँ की भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए, भारत का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत में, कंपनी ने इस हफ़्ते बेंगलुरु और पुणे में दो नए रिटेल स्टोर खोले हैं। जल्द ही नोएडा और मुंबई में भी नए स्टोर खुलने वाले हैं।
एप्पल ने वर्ष 2023 में अपने अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रबंधन में बदलाव करते हुए भारत को एक अलग बिक्री क्षेत्र बनाया है। यह कदम बाज़ार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। भारत में आईफोन को स्टेटस सिंबल माना जाता है। वर्तमान में भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में एप्पल की हिस्सेदारी लगभग 7 प्रतिशत है।
स्थानीय सोर्सिंग नियमों के कारण Apple लंबे समय तक भारत में स्टोर (Apple in India) नहीं खोल पाया था। लेकिन 2020 में ऑनलाइन स्टोर लॉन्च किया गया और 2023 में मुंबई और दिल्ली में पहले दो स्टोर खुले। इसके बाद कंपनी ने अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार किया और प्रीमियम रीसेलर्स को भी जोड़ा।
भारत में iPhone की कीमत
भारत में iPhone की कीमत काफी ज़्यादा है। उदाहरण के लिए, iPhone 16 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है जबकि अमेरिका में इसकी कीमत 799 डॉलर (करीब 70,000 रुपये) है। कंपनी ने बिक्री बढ़ाने के लिए स्टूडेंट डिस्काउंट, ट्रेड-इन ऑफर और बैंक ऑफर जैसे कदम उठाए हैं। इससे बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।
एप्पल (Apple Sale in India) के सीईओ टिम कुक ने बार-बार कहा है कि भारत कंपनी के सबसे तेज़ी से बढ़ते बाज़ारों में से एक है। भारत अब एप्पल की मैन्युफैक्चरिंग रणनीति में भी अहम भूमिका निभा रहा है। हर पाँच में से एक आईफोन अब भारत में बनता है। एप्पल पाँच कारखानों के ज़रिए भारत में उत्पादन बढ़ा रहा है। हाल ही में दो नई इकाइयाँ शुरू की गई हैं। इसका उद्देश्य चीन पर निर्भरता कम करना है।
Phone 17 के अलावा 9 सरप्राइज लॉन्च
Apple 9 सितंबर को अपना सालाना फॉल इवेंट (Apple event 2025 ) आयोजित कर रहा है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इवेंट सिर्फ़ iPhone 17 सीरीज़ तक ही सीमित नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च कर सकता है, जिनमें Apple Watch अपडेट, AirPods Pro 3 और AirTag 2 भी शामिल हैं।