ट्रेंडिंग

World’s Youngest Billionaire: 19 साल की ये लड़की बनी दुनिया की सबसे कम उम्र बिलियनेयर, संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप!

World’s Youngest Billionaire: कम उम्र में अरबपति बनना वाकई एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। दुनिया भर में युवा अरबपतियों के बारे में बात करें तो इस लिस्ट में ऐसे बहुत से लोग नहीं हैं जिनका नाम लिया जा सके। जबकि उनमें से कई सेल्फ मेड बिलेनियर हैं, कुछ के पास उनका अपना प्रॉपर्टी का हिस्सा है। फोर्ब्स की वर्ल्ड बिलियनेयर्स की हालिया लिस्ट में, सबसे कम उम्र की अरबपति शख्सियत सिर्फ 19 वर्षीय कॉलेज छात्र है। वो है WEG के सबसे बड़े इंडिविजुअल शेरहोल्डर्स में से एक लिविया वोइगट, जो ब्राजील के क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे कम उम्र के अरबपति शख्सियत बन गई है।

लिविया वोइट की बहन भी फोर्ब्स की लिस्ट में

फोर्ब्स अरबपतियों की लिस्ट 2024 जारी हो गई है। इसमें कई ऐसे लोगों के नाम हैं जिनकी नेटवर्थ सुनकर एक आम आदमी थक जाएगा। इस साल की फोर्ब्स वर्ल्ड बिलियनेयर्स सूची में 25 सबसे युवा अरबपतियों के नाम शामिल हैं, जिनकी उम्र 33 या उससे कम है। इस लिस्ट में 19 साल की एक लड़की का नाम भी शामिल है, जो फिलहाल छात्रा है लेकिन उनकी संपत्ति अरबों में है। लड़की का नाम लिविया वोइगट लैटिन है और वह ब्राजील में रहती है। लिविया वोइट और उनकी बड़ी बहन, दोनों ने फोर्ब्स की लिस्ट में जगह बनाई है।

Read this also:Raj Kumar of Hardoi won Rs 3 crore: वाह री किस्मत! हरदोई के राज कुमार ने माय 11 सर्किल पर जीते 3 करोड़

कैसे लिविया वोइगट ने कमाई इतनी संपत्ति?

World’s Youngest Billionaire
World’s Youngest Billionaire

लिविया वोइगट (Livia Voigt) लैटिन अमेरिका में इलेक्ट्रिकल मोटर्स की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी WEG की शेयरहोल्डर हैं और यहीं से उन्हें संपत्तियां मिलीं है। कंपनी की स्थापना उनके दादा, वर्नर रिकार्डो वोइगट ने दो अन्य सहयोगियों, एगॉन जोआओ दा सिल्वा और गेराल्डो वर्निंगहॉस के साथ की थी। लिविया वर्तमान में ब्राज़ील के एक यूनिवर्सिटी में पढ़ती है और अभी तक WEG में बोर्ड सीट या कार्यकारी पद पर नहीं है।

Read this also: UPI Cash Deposit New Service: अब यूपीआई के माध्यम से डिपॉजिट करें कैश, कैश पेमेंट और कैश विड्रोल भी होगा यूपीआई से

लिविया के पास कितनी संपत्ति है?

लिविया वोइगट की कुल नेटवर्थ 1.1 बिलियन डॉलर (यानी लगभग 91,61,07,50,000 भारतीय रुपये) है। वह और उनकी बड़ी बहन सबसे कम उम्र के अरबपतियों की लिस्ट में सात अन्य नए चेहरों में शामिल हैं। उनकी बहन डोरा वोइगट डी असिस ने 26 साल की उम्र में 2020 में वास्तुकला में डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। WEG की 10 से अधिक देशों में फ़ैक्टरियाँ हैं और यह एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है। 2022 में, WEG का रेवेन्यू लगभग $6 बिलियन था।

लिविया (World’s Youngest Billionaire) ने सबसे कम उम्र की बिलेनियर होने का खिताब इतालवी टीनएजर क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ को पीछे छोड़कर हासिल किया था। क्लेमेंटे डेल उम्र में उनसे सिर्फ दो महीने बड़ी हैं।

Read this also: Monkey Man Release Date: मंकी मैन फिल्म की रिलीज़ डेट बढ़ी, जाने कब होने वाली है भारत में रिलीज़

दुनिया के दूसरे सबसे युवा अरबपति

हालाँकि, क्लेमेंटे, जो अब दूसरे सबसे कम उम्र के अरबपति (World’s second youngest billionaire) हैं, के पास $4.8 बिलियन की कुल संपत्ति से अधिक संपत्ति है। वह दुनिया की सबसे बड़ी चश्बमें नाने वाली कंपनी एस्सिलोरलक्सोटिका के मालिक लियोनार्डो डेल वेक्चिओ के बेटे हैं। 2022 में अपने पिता की मृत्यु के बाद, क्लेमेंटे को अपने पिता की कंपनी में 12.5 प्रतिशत हिस्सेदारी विरासत में मिली।

Read this also: कंगाल कर देगी सूर्य ग्रहण के दौरान ये एक गलती, चली जाएगी खुशहाली

फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल है भारतीय भी

World’s Youngest Billionaire
Forbes billionaire list 2024

दूसरी ओर, भारत भी फोर्ब्स की अमीरों की सूची में शामिल हो गया है, ज़ेरोधा के संस्थापक नितिन और निखिल कामथ और फ्लिपकार्ट के संस्थापक सचिन और बिन्नी बंसल इस साल इस सूची में शामिल हुए हैं। पिछले वर्ष गिने गए 169 नामों से आगे बढ़ते हुए, कुल 200 भारतीय व्यक्तियों ने सूची में जगह बनाई है।

लिस्ट में अन्य लोकप्रिय नामों में टेलर स्विफ्ट, स्टीवन स्पीलबर्ग, रिहाना, किम कार्दशियन, जे-जेड और ओपरा विन्फ्रे जैसे अन्य शामिल हैं।

Related Articles

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button