मनोरंजन

World Happiness Report: फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश, भारत सबसे दुखी देशों में शामिल

World Happiness Report: क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे खुशमिजाज, खुशहाल देश (Most Happiest Country) कौन सा है। ऐसा देश जहां कभी कोई मायूस नहीं नजर आता है। हर कोई मस्ती में अपनी जिंदगी जीता रहता है। दरअसल, इसी साल मार्च में जारी वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2024 (World Happiness Report  2024) के मुताबिक, दुनिया के 137 देशों में से हर देश के एक हजार नागरिकों को सर्वे में शामिल कर 0 से 10 के रेटिंग स्केल पर उनकी लाइफ क्वालिटी,सोशल स्पोर्ट सिस्टम, भरोसा, करप्शन, पर्सनल लाइफ जैसे फैक्टर्स पर खुशी का अनुमान लगाया गया। आज उन्हीं देशों की लिस्ट में हम आपको बताने वाले हैं।

फिनलैंड

दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में पहला नंबर फिनलैंड (Finland) का है, जो सबसे खुशहाल (World Happiness Report) देश है। इस देश के लोग आपस में प्रेम पूर्वक रहते हैं। उनके रिश्ते काफी मजबूत हैं। यहां आजादी के साथ लोग लाइफ जीना पसंद करते हैं। लोवर इनकम इनिक्वालिटी, हाई सोशल सपोर्ट, फैसले लेने की आजादी और न के बराबर करप्शन के आधार पर इस देश को सबसे खुशहाल देश माना गया है।
World Happiness Report

डेनमार्क

फिनलैंड के बाद उसके ही पास बसा डेनमार्क (Denmark) दुनिया का दूसरा सबसे खुशहाल (World Happiness Report) देश है। डेनमार्क में रहने वाले लोग तो कभी दुखी रह ही नहीं सकते। यहां की आनंदित करने वाली बढ़िया लाइफ लोगों को जीवंत कर देती है। यहां क्रिश्चियनबोर्ग पैलेस और क्रोनबोर्ग कैसल से लेकर, कई सारी घूमने लायक जगह शामिल हैं।

आइसलैंड

सबसे खुशहाल (World Happiness Report) देशों की सूची में आइसलैंड तीसरे स्थान पर है। यहां का स्ट्रांग वेलफेयर सिस्टम, बढ़िया स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा को देखते हुए, यह देश सबसे खुशहाल है।”

नीदरलैंड

दुनिया के सबसे खुशहाल (World Happiness Report) देशों की लिस्ट में चौथा नंबर नीदरलैंड (Netherlands) का है। जहां स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और पर्सनल लिबर्टी पर सबसे ज्यादा फोकस दिया जाता है। यहां की सांस्कृतिक विविधता परंपराओं को आपस में जोड़कर इस देश के लोगों को खुशहाल बनाने का काम करती है।

स्वीडन

दुनिया के खुशहाल देशों में स्कैंडिनेवियाई स्वीडन (Sweden) का भी नाम है। यहां के लोग कम तनाव लेना पसंद करते हैं। लाइफ के प्रति इनका नजरियां भी बिल्कुल अलग होता है। इनके जीवन जीने की कला ही इनकी खुशी का राज माना जाता है। (World Happiness Report)

भारत दुनिया का 12वां सबसे दुखी देश

वर्ष-2024 की World Happiness Report में दुनिया के 137 देशों में भारत नीचे से 12वें स्थान पर आया है। इसका मतलब यह हुआ कि भारत दुनिया के देशों में 12वां सबसे दुखी देश है। World Happiness Report का यह आंकड़ा पूरे भारत के नागरिकों के लिए चिंता का कारण बन सकता है। ताजा वल्र्ड हैपिनेस रिपोर्ट में अफगानिस्तान दुनिया का सबसे दु:खी देश है। हम विस्तार से बता रहे हैं कि कौन-कौन से देश सबसे ज्यादा दुखी देश हैं।

World Happiness Report

यह हैं दुनिया के सबसे दुखी देश

ताजा World Happiness Report में दुनिया का सबसे अधिक दुखी देश अफगानिस्तान है। 137 देशों की लिस्ट में अफगानिस्तान सबसे निचले पायदान के साथ दुनिया का सबसे दुखी देश है। इसके साथ ही दुनिया के सबसे दुखी देशों की लिस्ट में लेबनान,सिएरा लियोन, जिम्बॉब्वे, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, बोत्सवाना और मलावी जैसे देश शामिल हैं।

कैसे तैयार होती है World Happiness Report

वल्र्ड हैपिनेस रिपोर्ट (World Happiness Report) को तैयार करने में मुख्य रूप से 6 बातों का ध्यान रखा जाता है- सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, आय, आजादी, लोगों के बीच उदारता की भावना और भ्रष्टाचार का न होना। इंसान के खुश रहने के लिए इन सभी बातों का होना जरूरी है। जो देश इन सभी कारकों पर खरा नहीं उतरता या कम अंक हासिल करता है, वो सबसे दुखी देश माना जाता है।

यह भी पढ़ें: 6 Important Health Tests For Every Woman: 30 की उम्र के बाद महिलाओ को कराना चाहिए ये टेस्ट

Related Articles

Back to top button