ये है दुनिया की अनोखी जनजाति, शादी के बाद होती है लड़के की विदाई; क्या आपको पता है नाम

दुनिया में ऐसी कई जनजातियां मौजूद हैं, जिनका रहन-सहन काफी अलग होता है।

भारत में भी ऐसी कई जनजातियां पाई जाती हैं।

शादी होने के बाद आमतौर पर लड़कियां अपना घर छोड़कर लड़के के घर जाती हैं।

लेकिन भारत में एक ऐसी जनजाति है जिसमें शादी के बाद लड़कों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ता है।

भारत के मेघालय, असम में रहने वाली खासी जनजाति में शादी के समय बेटियों को ज्यादा अहमियत दी जाती है।

खासी जनजाति में शादी के बाद लड़के लड़कियों के साथ अपने ससुराल जाते हैं।

खासी जनजाति में पैतृक संपत्ति लड़कों के बजाय लड़कियों को मिलती है।

खासी जनजाति में लड़कियों को अपनी पसंद से शादी करने की भी इजाजत होती है।

खासी जनाजाति में घर की मुखिया पुरुष के बजाय महिलाएं ही होती हैं।