न में घूमने के लिए झारखंड की ये जगह हैं स्पेशल, बीवी-बच्चों संग जरूर बनाएं प्लान

​घाटशिला झारखंड में घूमने की खास जगहों में घाटशिला भी है। ये सुवर्णरेखा नदी के तट पर बसा है। पंच पांडव घाटशिला में सबसे अधिक देखे जाने वाले दर्शनीय स्थलों में से एक है।

​देवघर देवघर बैद्यनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है। आप यहां अपने परिवार संग आ सकते हैं। इसे 'बाबाधाम' नाम से भी जाना जाता है।

​हजारीबाग हजारीबाग अपने घने जंगलों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी फेमस है। यहां घूमने के लिए कैनरी हिल, रजरप्पा मंदिर, वाइल्ड लाइफ सेंचुरी खास जगहों में से एक है।

​नेतरहाट नेतरहाट झारखंड के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में से एक है। नेतरहाट पहाड़ियों में स्थित एक छोटा सा टूरिस्ट स्पॉट है। 'छोटानागपुर की रानी' के नाम से भी ये जगह काफी फेमस है।

​रांची झारखंड की राझधानी रांची में आपको खूब सारे झरने देखने को मिलेंगे। रांची को झरनों का शहर भी कहा जाता है। जगन्नाथ मंदिर, धुर्वा डैम, रॉक गार्डन यहां घूमने की फेमस जगह है।

​जमशेदपुर जमशेदपुर में घूमने की खास जगहों में जुबली पार्क, हुडको झील, डिमना झील, दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क है। बच्चों को जमशेदपुर काफी पसंद आता है।

​दशम वाटरफॉल झारखंड में दशम वाटरफॉल भी काफी फेमस जगहों में से एक है। गिरते समय 10 धाराएं बनने के कारण ही इस वाटरफॉल को दशम वाटरफॉल कहते हैं।

​बेतला नेशनल पार्क झारखंड में घूमने के लिए बेतला नेशनल पार्क बढ़िया जगह है। ये पार्क लातेहार जिले के छोटा नागपुर पठार में स्थित है। यहां आपको बाइसन, हाथी, शेर, तेंदुआ देखने को मिलेंगे।

​धनबाद धनबाद जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसा है। पंचेत बांध, तोपचाची झील यहां देखने की फेमस जगह है।

ये है दुबई का सबसे महंगा मोहल्ला, अरबपतियों का हिल जाएगा बटुआ