कितना तापमान झेल सकता है स्मार्टफोन, ये फीचर्स बंद होते ही तुरंत हो जाएं अलर्ट

आज के समय में स्मार्टफोन काफी जरूरी डिवाइस है। हम सुबह से लेकर रात तक इसके साथ होते हैं।

गर्मियों के मौसम में फोन काफी ज्यादा हीट हो जाता है। ब्लास्ट जैसे मामले भी देखने मिलते हैं

क्या आपको पता है कि फोन कितनी हीट और गर्मी झेल सकता है?

स्मार्टफोन या मोबाइल के लिए 32°F से 95°F (यानी 0°C से 35°C) का तापमान सबसे सही माना जाता है।

इसके अलावा अधिकतम 36 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान स्मार्टफोन के लिए सामान्य माना जाता है।

43 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान फोन के लिए खतरे में डाल सकता है। इसके अलावा 45 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच होने पर फोन को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

ऐसे में गर्मियों में फोन को सीधे धूप में ले जाने और जरूरत से ज्यादा गेमिंग करने के लिए मना किया जाता है। इससे फोन हमेशा के लिए खराब हो सकता है।

गर्मियों में फोन के ज्यादा गर्म होने पर अक्सर इसका कैमरा काम करना बंद कर देता है। यह पहला बड़ा सिग्नल है कि फोन को ठंडा करने की जरूरत है।

ज्यादा हीट होने से फोन स्लो काम करता है और इसकी बैटरी खपत भी बढ़ जाती है।

मेट गाला 2024 में फूल पत्ती लपेटकर आई साउथ की हसीनाएं , देखने वालों के उड़े होश