मनोरंजन

Varun Dhawan Natasha Dalal : वरुण धवन-नताशा दलाल बने पेरेंट्स, डेविड धवन ने की पुष्टि, देखें विडियो

Varun Dhawan Natasha Dalal : वरुण को हाल ही में हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया। यह वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस बच्चे के आने की अटकलें लगाने लगे।

Varun Dhawan Natasha Dalal : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल के घर सोमवार को एक बेटी ने जन्म लिया। वरुण के पिता और फिल्म निर्माता डेविड धवन ने अस्पताल से बाहर मिडिया के सामने इस खबर की पुष्टि की थी।

घर पर लक्ष्मी आई – डेविड धवन

जब निर्देशक अपनी कार में बैठे थे, तो वहां मौजूद पैपराज़ी ने पूछा कि क्या बेटी हुई है। डेविड धवन ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि हां! घर पर लक्ष्मी आई है। वीडियो में वरुण धवन भी दिखाई दे रहे हैं, जब वह अपने पिता को विदा करने अस्पताल से बाहर आए। देश के कोने-कोने से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं।

वरुण की माँ लल्ली धवन और भाभी जान्हवी धवन को अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया। कपल (Varun Dhawan Natasha Dalal) ने अभी तक अपनी बेटी के जन्म के बारे में अब सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है।

Varun Dhawan Natasha Dalal
Varun Dhawan Natasha Dalal

इस साल की शुरुआत में, फरवरी में, वरुण और नताशा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। इस कपल ने एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वरुण नताशा के बेबी बंप पर किस करते हुए नज़र आ रहे थे। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हम प्रेग्नेंट हैं, आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की ज़रूरत है #myfamilymystrength।”

वरुण ने 24 जनवरी, 2021 को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नताशा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। कोरोनोवायरस महामारी के कारण बहुत कम मेहमानों की उपस्थिति में शादी का फंक्शन आयोजित हुआ था।

Read this also: Dalljiet Kaur Wedding: बेवफाई और अलगाव की अफवाहों के बीच दलजीत कौर ने शेयर किया शादी का वीडियो

वरुण धवन का वर्क फंट

Varun Dhawan Natasha Dalal
Varun Dhawan Natasha Dalal

 

वरुण अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म बेबी जॉन में नजर आएंगे। बेबी जॉन का निर्देशन ए कालीस्वरन ने किया है। एटली इस फिल्म को जियो स्टूडियोज और सिने 1 स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं।

वह हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल के इंडियन वर्जन में अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु के साथ भी नजर आएंगे।

यह रुसो ब्रदर्स की इसी नाम की सीरीज का इंडियन वर्जन है। प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन ने इंटरनेशनल वर्जन में मुख्य भूमिका निभाई है। सिटाडेल के इंडियन वर्जन की रिलीज की तारीख का इंतजार है। राज और डीके ने इंडियन वर्जन बनाया है।

Read this also: Munawar Faruqui and Mehzabeen : न्यूली मैरिड मुनव्वर फारुकी और मेहज़बीन कोटवाला की तस्वीरें वायरल, केक काटते हुए नजर आया कपल

इसके अलावा उनके पास सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी भी है। इस फिल्म को शशांक खेतान ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी हैं।

करण जौहर, हीरू यश जौहर, शशांक खेतान और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित यह फिल्म अगले साल 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button