ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

Tricolor Hoisted On Mount Kilimanjaro: हरदोई के लाल ने पेश की देशभक्ति की मिसाल, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

Tricolor Hoisted On Mount Kilimanjaro: आज हमें कहीं सारे ऐसे लोग मिलते हैं जो अपने हौसले और जनून से कोई कुछ करने की ठान कर नामुमकिन को मुमकिन बना लेते हैं। ऐसे ही एक नामुमकिन को मुमकिन बनाने वाले लोगों की लिस्ट में यूपी के एक छोटे से गांव के लड़के का नाम भी शामिल हुआ है।

हरदोई के लाल ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

यूपी के एक छोटे से गांव के रहने वाले अभिनीत ने विदेश की सर जमीन पर हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है। विदेश की हरदोई के पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (Tricolor Hoisted On Mount Kilimanjaro) पर चढ़ाई करके देश की आन-बान-शान के प्रतीक 75 फीट के तिरंगा फहराकर उत्तर प्रदेश और भारत की प्रसिद्धि में इजाफा किया है। हरदोई के पर्वतारोही अभिनेतने माउंट किलिमंजारो पर 26 जनवरी के अवसर पर सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर भारतीय तिरंगा फहराया था।

Read this also: Salary Of Mukesh Ambani’s Chef: लाखों में है मुकेश अंबानी के शेफ की सैलरी, अमेरिका में पढ़ते हैं बच्चे

किलिमंजारो पर किया सूर्य नमस्कार भी

सबसे दिलचस्प बात यह है कि कोथावां के आटसाट गांव निवासी अभिनीत मौर्या ने 19 जनवरी को अपने घर इस सफर का आरंभ किया था। अभिनित ने मौसम की चुनौतियों का हिम्मत से सामना करते हुए किलिमंजारों की 19,341 फीट की ऊंचाई की चढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी करते हुए 26 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस पर 75 फीट का तिरंगा झंडा फहराया था। इसके साथ ही इस मजबूत मनोबल वाले पर्वतारोही ने माउंट किलिमंजारो पर उन्होंने सूर्य नमस्कार भी किया। अभिनीत ने बातचीत में यह भी बताया कि यह सफल बडा ही कठिन था क्योंकि रास्ते में हड्डियों को गला देने वाली सर्दी का भी सामना करना पड़ा था।

बर्फीली हवाओं की गति करीब 120-140 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी और वहां का तापमान भी माइनस में था। इससे पहले अभिनीत ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर चढ़ाई पूरी करके मिसाल कायम की थी।

मौसम की चुनौतियों को किया पार

पर्वतारोही अभिनीत ने बताते हैं कि अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर उन्होंने सुबह के 6 बजकर 43 मिनट पर चढ़ाई पूरी कर देश का तिरंगा फहराया था । इस चढ़ाई के दौरान रास्ते मे माइनस 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान होने के बावजूद भी युवा पर्वतारोही हिम्मत नहीं हारा और अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर ही दम लिया।

19,341 फीट ऊंचाई से दिया संदेश

Tricolor Hoisted On Mount Kilimanjaro हरदोई के लाल ने पेश की देशभक्ति की मिसाल अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
Tricolor Hoisted On Mount Kilimanjaro हरदोई के लाल ने पेश की देशभक्ति की मिसाल अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

पर्वतारोही अभिनीत ने माउंट किलिमंजारो पर भारत का राष्ट्रीय गान गाकर 19341 फीट ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाया। इसके अलावा पर्वतारोही अभिनीत ने उंचाई से ही औसे प्रकृति संरक्षण का बैनर फहरा कर लोगों को प्रकृति बचाओ अभियान के प्रति जागरूक भी किया। अभिनित ने माउंट किलिमंजारो पर सूर्य नमस्कार भी किया। ऐसा करने की पीछे उनकी मंशा लोगों को योग के प्रति जागरूक करने का मैसेज देना था। उन्होंने योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने के अपील भी की थी।

Read this also: Smartphone Buying Guide : स्मार्टफोन खरीदते समय गांठ बांध लें यह बातें, डूबने से बच जाएंगे पैसे

तंजानिया देश से शुरू किया था अभियान

अपने इस मिशन को सफल बनाने के लिए पर्वतारोही अभिनीत अपने गृह जनपद से 19 जनवरी को ही रवाना हो चुके थे। उसे बाद उन्होंने 21 जनवरी से अपने अभियान का आरंभ करते हुए अफ्रीका के महाद्वीप तंजानिया देश से शुरुआत की थी।

 

अगर आप की दिलचस्पी बॉलीवुड की खबरों में है तो पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे

https://sarvodayanews.com/category/entertainment/

दिनभर की खबरों जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे

https://sarvodayanews.com/

ट्रेंडिंग खबरों जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे

https://sarvodayanews.com/category/trending/

टेक्नोलॉजी से जुडी खबरों को जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे

https://sarvodayanews.com/category/technology/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button