किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें: केंद्रीय मंत्री ने खुद TikTok’s return to India पर दी सफाई
TikTok's return to India : कुछ हफ़्ते पहले, इंटरनेट में तकनीकी खराबी के कारण, भारत में TikTok वेबसाइट कुछ देर के लिए खुली दिखाई दी थी। तब से ही लोगों में यह शंका थी कि क्या सरकार प्रतिबंध हटाने वाली है?
TikTok’s return to India : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से उनकी मुलाक़ात के बाद भारत-चीन संबंधों में एक नया माहौल देखने को मिला। इसके बाद, ऐसी अफ़वाहें फैलीं कि चीनी ऐप्स पर लगे प्रतिबंध में ढील दी जा सकती है। इसके अलावा, कुछ हफ़्ते पहले, इंटरनेट में तकनीकी खराबी के कारण, भारत में TikTok वेबसाइट कुछ देर के लिए खुली दिखाई दी थी। तब से ही लोगों में यह शंका थी कि क्या सरकार प्रतिबंध हटाने वाली है? लेकिन अब केंद्र सरकार ने इन सभी अफ़वाहों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है। करीब एक हफ्ते पहले कुछ मोबाइल यूजर्स के नेटवर्क पर TikTok ऐप के खुले होने की खबरें आई थीं और उसके बाद से ही सरकार द्वारा बैन किए गए इस ऐप के दोबारा खुलने की खबरें रोजाना आ रही हैं।
सरकार ने TikTok’s return to India पर दी सफाई
तकनीकी खराबी के कारण कई मोबाइल फोन पर पाए गए इस ऐप के मुद्दे पर सरकार जहां सफाई दे रही है, वहीं खुद आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फिर से स्पष्ट किया है कि सरकार का टिकटॉक ऐप (TikTok comeback) पर प्रतिबंध हटाने का कोई इरादा नहीं है।
TikTok समेत चीनी ऐप्स पर बैन बरकरार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत में TikTok (TikTok’s return to India ) के रीलॉन्च को लेकर कहा, “किसी भी अफवाह का शिकार न हों, शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok को रीलॉन्च करने की कोई योजना नहीं है।”
रिपोर्ट्स के अनुसार, मंत्री ने साफ़ कर दिया है कि इस प्रतिबंध को हटाने के लिए सरकार में कोई चर्चा नहीं हुई है। मनी कंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में जब उनसे टिकटॉक की भारत में वापसी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इससे साफ़ इनकार कर दिया।
भारत में अपीयर हुआ TikTok ऐप

जब भारत में कुछ यूज़र्स के पास अचानक TikTok ऐप दिखाई दिया, तो लोगों को लगा कि सरकार ने बैन हटा लिया है और अब TikTok फिर से भारत में उपलब्ध होगा। हालाँकि, उस समय यह स्पष्ट किया गया था कि ऐसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ था।
जून 2020 में लद्दाख सीमा पर भारत और चीन ( India – china war )के बीच बढे तनाव के बाद, सरकार ने TikTok (tik Tok come back in India) समेत 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया था। सिक्योरिटी एजेंसियों ने सरकार को बताया था कि ये ऐप्स नेशनल सिक्योरिटी के लिए खतरा हैं। इसके बाद, जनवरी 2021 में इस प्रतिबंध को स्थायी कर दिया गया। उस समय, TikTok का भारत में सबसे बड़ा उपयोगकर्ता आधार था। लगभग 20 करोड़ भारतीय उपयोगकर्ता इसे रोज़ाना इस्तेमाल करते थे। ऐप पर प्रतिबंध के बाद, कई भारतीय ऐप्स ने विकल्प के रूप में लोकप्रियता हासिल की। मौजूदा हालात ऐसे हैं कि केंद्र सरकार ने अपना रुख बिल्कुल साफ कर दिया है कि TikTok की भारत में वापसी संभव नहीं है। टिकटॉक काफी लोकप्रिय हुआ था और इसकी खूब चर्चा हुई थी।



