एजुकेशनट्रेंडिंग

Solar Eclipse 2024: 50 साल में सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, पूरे अमेरिका पर छा जायेगा अंधेरा! अगले 100 वर्षों तक दिखाई नहीं देगा ऐसा नजारा

Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण अक्सर लगते रहते हैं। ऐसे ही साल 2024 का पूर्ण सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) 8 अप्रैल को लगने वाला है। आमतौर पर सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) हर 6 साल के अंतराल पर होता है, लेकिन इस बार अंतरिक्ष में होने वाली ये खगोलीय घटना पिछले सूर्य ग्रहण के मुकाबले काफी अलग है। 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) पिछले 50 सालों में सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इस समय, चंद्रमा संपूर्ण सौर डिस्क को ढक लेगा और दिन के दौरान अंधेरा हो जायेगा। ग्रहण से ठीक एक दिन पहले, चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकटतम बिंदु पर पहुंचेगा, और उनके बीच की दूरी 3,000-60,000 किलोमीटर होगी। सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) के दिन पृथ्वी और चंद्रमा की सूर्य से औसत दूरी लगभग 15 मिलियन किलोमीटर होगी।

क्या होता है पूर्ण सूर्य ग्रहण? (Solar Eclipse 2024)

पूर्ण सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है। परिणामस्वरूप, सूरज की रोशनी अब पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती है और पृथ्वी की सतह का कुछ हिस्सा छाया में पड़ जाता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) के दौरान, चंद्रमा संपूर्ण सौर डिस्क को ढक लेता है। इस प्रक्रिया के तहत दिन में कुछ समय के लिए अंधेरा छा जाता है। आखिरी बार ऐसा 2017 में हुआ था, लेकिन 2024 में होने वाला सूर्य ग्रहण पिछली बार की तुलना में बहुत अलग अनुभव लेकर आएगा।

Solar Eclipse 2024

यह भी पढ़ें:  World Happiness Report: फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश, भारत सबसे दुखी देशों में शामिल

इस वजह से होगा लंबा सूर्य ग्रहण

नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि 2024 में होने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) आधी सदी में सबसे लंबा होगा। सूर्य ग्रहण से एक दिन पहले चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होगा। 8 अप्रैल को जब सूर्य ग्रहण होगा तो चंद्रमा पृथ्वी से केवल 360,000 किमी दूर होगा। पृथ्वी से निकटता के कारण चंद्रमा सामान्य से थोड़ा बड़ा दिखाई देता है। परिणामस्वरूप, सूर्य लंबे समय तक अस्पष्ट रहेगा और पृथ्वी पर लंबे समय तक अंधेरा बना रहेगा। वहीं, सूर्य ग्रहण के दिन पृथ्वी और चंद्रमा सूर्य से औसतन 15 मिलियन किलोमीटर की दूरी बनाए रखते हैं। इन संयोगों के कारण, सूर्य सामान्य से अधिक समय यानी 7.5 मिनट तक अदृश्य रहेगा। आखिरी बार अंधेरे आकाश की इतनी लंबी अवधि 1973 में देखी गई थी, जब इसकी छाया पूरे अफ्रीकी महाद्वीप पर पड़ी थी।

अगले 100 सालों बाद होगा ऐसा सूर्य ग्रहण

इस बार लगने वाले सूर्य ग्रहण की ख़ासियत यह भी है कि ऐसी घटना अगली बार अब 100 साल बाद, यानी कि 2150 में दिखाई देगी। मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा के कुछ हिस्सों में रहने वाले लोग इस पूर्ण सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) को देख सकते हैं। यह मोंटाना, नॉर्थ डकोटा और साउथ डकोटा में नग्न आंखों से स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। हालाँकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि यहां रात होगी।

2024 में लगेंगे 2 सूर्य ग्रहण

इस साल कुल दो सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) लगेंगे। दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन लगेगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जहां आप रिंग ऑफ फायर भी देख पाएंगे। चंद्र ग्रहण अर्जेंटीना और चिली जैसे दक्षिण अमेरिकी देशों में दिखाई देगा। यह कुछ हद तक दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर में भी दिखाई देगा। भारत में रात में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

नंगी आँखों से न देखें सूर्य ग्रहण

वैसे तो सूर्य ग्रहण के दौरान चंदमा, सूर्य के अधिकांश भाग को छुपाता है। लेकिन इसके बावजूद इसकी रोशनी आजीवन आंखों की क्षति या अंधेपन का कारण बन सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि, सूर्य ग्रहण को कभी भी नंगी या नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए। ऐसा करना आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है और इससे रेटिना भी जल सकता है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं Santiago Martin, जिन्होंने Electoral Bond में दिया 1,368 करोड़ का चंदा, मजदूर से कैसे बने लॉटरी किंग?

 

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button