ट्रेंडिंगमनोरंजन

Miss World 2024: रीता फारिया से लेकर मानुषी छिल्लर तक इन भारतीय महिलाओं ने हासिल किया “मिस वर्ल्ड” का खिताब, देखें पूरी लिस्ट

भारत ने पूरे 28 साल बाद इस बार Miss World प्रतियोगिता की मेजबानी की। Miss World का आयोजन मुंबई में किया गया, जिसमें 24 वर्षीय चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने Miss World  का ताज अपने नाम किया। 115 देशों के प्रतियोगियों के साथ प्रतिस्पर्धा में क्रिस्टीना ने अपने नाम विजेता का खिताब किया। वहीं पिछले साल की विजेता मिस वर्ल्ड 2022 पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने क्रिस्टीना को अपने उत्तराधिकारी के रूप में ताज पहनाया, जिसकी तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि आजतक कुल कितनी भारतीय महिलाओं ने Miss World का ताज हालिस किया है? अभी तक भारत से कुल 6 महिलाओं ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। आइए इस मौके पर जानते हैं कि इससे पहले भारत की किन महिलाओं ने मिस वर्ल्ड का ताज पहना है।

रीता फारिया पॉवेल

रीता फारिया का जन्म 1945 में मुंबई में हुआ था। 21 साल की छोटी उम्र में उन्होंने हर भारतीय को गौरवान्वित महसूस कराया था। भारत को पहला Miss World  का खिताब जितवा कर, उन्होंने विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन किया था। 1966 में रीता पहली भारतीय बनीं, जिसने मिस वर्ल्ड (Miss World)  का खिताब जीता था। रीता न सिर्फ भारत बल्कि, एशियाई मूल की पहली महिला हैं, जिसने मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल किया। मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता के दौरान रीता को बेस्ट इन स्वीम सूट और बेस्ट इन ईवनिंग गाउन जैसे टाइटल से भी नवाजा गया था। Miss World बनने के बाद, उन्हें कई फिल्मों के ऑफर भी आए, लेकिन उन्होंने अपनी मेडिकल की पढ़ाई को पूरा करने का फैसला लिया। अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद रीता लंदन चली गईं, जहां उन्होंने किंग्स कॉलेज अस्पताल से आगे की पढ़ाई पूरी की।

rita

ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) 1994 में मिस वर्ल्ड बनीं। ऐश्वर्या भारत की दूसरी महिला बनीं, जिसने Miss World का ताज जीता। Miss World बनने के बाद ऐश्वर्या ने मॉडलिंग में अपना करियर बनाया और 1997 में मणिरत्नम की फिल्म इरुवर से फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है और कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इनकी खूबसूरती अक्सर चर्चा बटोरती रहती है और मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी इन्हें कई टाइटल मिले थे, लेकिन इनकी बुद्धिमता और तेज-तरार जवाबों ने इन्हें मिस वर्ल्ड का ताज जिताया था।

ऐश्वर्या राय बच्चन

Read this also: ​बुर्ज खलीफा में शादी के हैं सख्‍त नियम, खर्चा करने में अरबपति भी कांपते

डायना हेडन

1997 में डायना हेडन (Diana Hayden) भारत से मिस वर्ल्ड (Miss World)  का खिताब जीतने वाली तीसरी महिला बनीं। डायना का जन्म 1973 में हैदराबाद में हुआ था। वह एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं, जिनके पास सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री भी है। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्होंने कई टीवी एड और फिल्मों में भी काम किया है।

miss world

युक्ता मुखी

युक्ता मुखी (Yukta Mookhey) चौथी भारतीय महिला हैं, जिसने Miss World का खिताब अपने नाम किया था। इन्होंने 1999 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। युक्ता का जन्म बैंगलोर में हुआ था। उन्होंने मुंबई के कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन की थी। कंप्यूटर साइंस के अलावा, इनके पास हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक का भी काफी ज्ञान है। इन्होंने में इसके लिए तीन साल तक ट्रेनिंग भी की थी। युक्ता केवल सुंदरता की मिसाल ही नहीं हैं। इन्होंने AIDS के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए भी काफी काम किया है। उन्होंने UNFPA की ब्रांड एंबेसडर की तरह भी काम किया है।

miss world

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने साल 2000 में भारत की तरफ से Miss World प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और पांचवीं भारतीय महिला बनीं, जिन्होंने यह ताज पहना। महज 18 साल की उम्र में इन्होंने इस खिताब को अपने नाम किया था। मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड में डेब्यू किया और इसके बाद वे एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ती गईं। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि, इन्होंने दुनियाभर में अपना लोहा मनवाया है। इन्होंने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी काम किया है।

miss world

मानुषी छिल्लर

हरियाणा से आने वाली मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) भारत की छठी महिला हैं, जिन्होंने 2017 में Miss World का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में उनसे पूछा गया था कि किस काम के लिए सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए। उन्होंने जवाब में मां कहा था। इस जवाब ने न केवल उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज जिताया था बल्कि, लोगों ने भी उनकी खूब सराहना की थी। मानुषी ने फिल्में भी डेब्यू किया है। उनकी पहली फिल्म अक्षय कुमार के साथ पृथ्वीराज चौहान थी, जिसमें उन्होंने अपनी खूबसूरती से काफी लोगों का दिल जीता है।

miss world

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button