ट्रेंडिंग

Bharat Ratna: आडवाणी समेत इन 5 हस्तियों को मिला भारत रत्न, जानिये किसे मिलता है यह सर्वोच्च सम्मान?

Bharat Ratna: आज देश की पांच हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। भारत सरकार इन्हें इनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित कर रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4 शख्सियतों को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इसमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का नाम शामिल है। वहीं इनमें आडवाणी ही ऐसे हैं, जिन्हें जीते-जी भारत रत्न दिया गया।  ऐसें में आइए जानते हैं कि यह पुरस्कार किन्हें दिया जाता है, भारत रत्न पाने वाले को क्या सुविधाएं दी जाती हैं और उनके परिवार को क्या सुविधाएं मिलती हैं।

किसे दिया जाता है Bharat Ratna?

भारत रत्न (Bharat Ratna) देश का सर्वोच्‍च सम्मान है और यह सम्मान कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा अथवा खेल आदि के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने वाले लोगों को मिलता है। वहीं 2011 में इसमें संशोधन किया गया और अब भारत रत्न किसी भी क्षेत्र के व्यक्ति को दिया जा सकता है।

भारत रत्न पाने वालों को क्या मिलता है?

भारत रत्‍न (Bharat Ratna) से सम्मानित होने वाले व्यक्ति को कोई पैसा नहीं मिलता, बल्कि कई प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं। भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति जिस भी राज्य में जाता है, वहां की सरकार उनका स्वागत राज्य के अतिथि के रूप में करती है। उन्हें परिवहन, बोर्डिंग और राज्य में ठहरने की सुविधा दी जाती है। नियम के आधार पर विस्तारित सुरक्षा भी दी जाती है। इसके अलावा, उन्हें अहम सरकारी कार्यकर्मों में शामिल होने के न्योता भी मिलता है। वे संसद की बैठकों में भी शामिल हो सकते हैं।

इन हस्तियों को मिल चूका है भारत रत्न

भारत रत्न (Bharat Ratna) देने की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने की थी। पहले बार यह सम्मान एक साथ तीन हस्तियों को दिया गया था। अब देश की 53 हस्तियों को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है। इसमें इन हस्तियों के नाम शामिल हैं।

1. सी राजगोपालाचारी (1954)
2. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (1954)
3. सी.वी. रमन (1954)
4. भगवान दास (1955)
5. एम. विश्वरवैया (1955)
6. जवाहरलाल नेहरू (1955)
7. गोविंद बल्लभ पंत (1957)
8. धोंडो केशव कर्वे (1958)
9. बिधन चंद्र रॉय (1961)
10. पुरुषोत्तम दास टंडन (1961)
11. राजेंद्र प्रसाद (1962)
12. जाकिर हुसैन (1963)
13. पांडुरंग वामन काणे (1963)
14. लाल बहादुर शास्त्री (1966)
15. इंदिरा गांधी   (1971)
16. वी.वी. गिरी (1975)
17. के कामराज (1976)
18. मदर टेरेसा  (1980)
19. विनोबा भावे (1983)
20. खान अब्दुल गफ्फार खान (1987)
21. एम.जी. रामचंद्रन (1988)
22. भीमराव अंबेडकर (1990)
23. नेल्सन मंडेला (1990)
24. राजीव गांधी (1991)
25. सरदार वल्लभभाई पटेल (1991)
26. मोरारजी देसाई (1991)
27. अबुल कलाम आजाद (1992)
28. J.R.D. टाटा (1992)
29. सत्यजीत रे         (1992)
30. गुलजारी लाल नंदा (1997)
31. अरूणा आसफ अली (1997)
32. एपीजे अब्दुल कलाम (1997)
33. एम.एस. सुब्बूलक्ष्मी (1998)
34. चिदंबरम सुब्रमण्यम (1998)
35. जयप्रकाश नारायण (1999)
36. अमर्त्य सेन         (1999)
37. गोपीनाथ बोर्दोलोई (1999)
38. रविशंकर         (1999)
39. लता मंगेशकर (2001)
40. बिस्मिल्लाह खान (2001)
41. भीमसेन जोशी (2009)
42. C. N. R. राव (2014)
43. सचिन तेंदुलकर (2014)
44. मदन मोहन मालवीय (2015)
45. अटल बिहारी वाजपेई (2015)
46. प्रणव मुखर्जी (2019)
47. नानाजी देशमुख (2019)
48. भूपेन हजारीका (2019)
49. कर्पूरी ठाकुर (2024)
50. लाल कृष्ण आडवाणी (2024)
51. चौधरी चरण सिंह (2024)
52. पी. वी. नरसिंह राव (2024)
53. एम एस स्वामीनाथन (2024)

यह भी पढ़ें: IPL Unbreakable Records: कभी नहीं टूटेंगे IPL के यह महारिकॉर्ड, आंकड़े देख कर रह जायेंगे दंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button