Kho-Kho World Cup 2025 मेल ग्रुप मैच आज से शुरू; देखें मैचों का पूरा शेड्यूल
Kho Kho World Cup का पहला एडिशन 13 से 19 जनवरी तक भारत के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा।विश्व कप राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा जिसके बाद नॉकआउट मैच होंगे। टीमों को पांच-पांच टीमों के चार ग्रुप में डिवाइड किया गया है।
Kho Kho World Cup का पहला एडिशन 13 से 19 जनवरी तक भारत के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में मेल और फिमेल ग्रुप की 39 टीमें हिस्सा लेंगी। मेल ग्रुप में भारत और नेपाल के बीच संभावित रूप से रोमांचक मैच से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। मेल को को कंपटीशन में 20 टीमें चार ग्रुप में डिवाइड की गई है जबकि फीमेल के ग्रुप में 19 टीमें चार ग्रुप में डिवाइड की गई हैं।
लीग चरण का समापन 16 जनवरी को होगा। क्वार्टर फाइनल अगले दिन होंगे, जबकि 18 जनवरी को सेमीफाइनल होंगे। पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों के फाइनल मैच 19 जनवरी को होंगे।
प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। पुरुषों और महिलाओं के लिए 15-15 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की गई है। Kho Kho World Cup में प्रतीक वायकर भारतीय पुरुष टीम का नेतृत्व करेंगे। भारतीय महिला टीम की कमान ऑलराउंडर प्रियंका इंगले संभालेंगी।
भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जनवरी को दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच से करेगी।
Read this also: Women’s Premier League 2024: वुमेंस प्रीमियर लीग 23 फ़रवरी से शुरू होगी, जाने कब और कहा देख सकते है
प्ले-ऑफ फॉर्मेट
प्रत्येक टीम अपने ग्रुप में एक बार अपने विरोधियों के खिलाफ खेलेगी। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, उसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल होंगे।
टीमें और ग्रुप
पुरुष –
ग्रुप ए: भारत, नेपाल, पेरू, ब्राजील, भूटान
ग्रुप बी: दक्षिण अफ्रीका, घाना, अर्जेंटीना, नीदरलैंड, ईरान
ग्रुप सी: बांग्लादेश, श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, पोलैंड
ग्रुप डी: इंग्लैंड, जर्मनी, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, केन्या
फीमेल –
ग्रुप ए: भारत, ईरान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया
ग्रुप बी: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, केन्या, युगांडा, नीदरलैंड
ग्रुप सी: नेपाल, भूटान, श्रीलंका, जर्मनी, बांग्लादेश
ग्रुप डी: दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पोलैंड, पेरू, इंडोनेशिया
इंडियन मेल खो खो टीम: प्रतीक वाइकर (कप्तान), प्रबानी सबर, मेहुल, सचिन भारगो, सुयश गर्गटे, रामजी कश्यप, शिवा पोथिर रेड्डी, आदित्य गणपुले, गौतम एमके, निखिल बी, आकाश कुमार, सुब्रमणि वी, सुमन बर्मन, अनिकेत पोटे , एस. रोकेसन सिंह।
स्टैंडबाय: अक्षय बंगारे, राजवर्धन शंकर पाटिल, विश्वनाथ जानकीराम।
इंडियन फीमेल खो खो टीम: प्रियंका इंगले (कप्तान), अश्विनी शिंदे, रेशमा राठौड़, भीलर देवजीभाई, निर्मला भाटी, नीता देवी, चैथरा आर, सुभाश्री सिंग, मगई माझी, अंशू कुमारी, वैष्णवी बजरंग, नसरीन शेख, मीनू, मोनिका, नाजिया बीबी।
स्टैंडबाय: सम्पदा मोरे, रितिका सिलोरिया, प्रियंका भोपी।
Read this also: मशहूर क्रिकेटर के बेटे ने कराया ट्रांसफॉर्मेशन, लिंग परिवर्तन से क्रिकेट करियर पर लगा ग्रहण
kho-kho world cup 2025 पूरा शेड्यूल
पुरुष विभाग
13 जनवरी, सोमवार भारत बनाम नेपाल ए, रात 8.30 बजे
14 जनवरी, मंगलवार दक्षिण अफ्रीका बनाम घाना बी, सुबह 10.30 बजे
14 जनवरी, मंगलवार सुबह 11.15 बजे बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
14 जनवरी, मंगलवार इंग्लैंड बनाम जर्मनी, सुबह 11.15 बजे
14 जनवरी, मंगलवार घाना बनाम नीदरलैंड बी, सुबह 11.15 बजे
14 जनवरी, मंगलवार पेरू बनाम भूटान ए, दोपहर 12.30 बजे
14 जनवरी, मंगलवार दोपहर 1.00 बजे अर्जेंटीना बनाम ईरान बी
14 जनवरी, मंगलवार दक्षिण कोरिया बनाम पोलैंड, दोपहर 2.45 बजे
14 जनवरी, मंगलवार शाम 4.00 बजे मलेशिया बनाम केन्या
14 जनवरी, मंगलवार दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड बी, शाम 4.30 बजे
14 जनवरी, मंगलवार शाम 5.15 बजे बांग्लादेश बनाम यूएसए
14 जनवरी, मंगलवार इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, शाम 6.30 बजे
14 जनवरी, मंगलवार नेपाल बनाम पेरू ए, शाम 6.30 बजे
14 जनवरी, मंगलवार घाना बनाम अर्जेंटीना बी, शाम 7.45 बजे
14 जनवरी, मंगलवार भारत बनाम ब्राजील ए, रात 8.15 बजे
15 जनवरी, बुधवार सुबह 10.30 बजे श्रीलंका बनाम यूएसए
15 जनवरी, बुधवार ऑस्ट्रेलिया बनाम केन्या, सुबह 11.00 बजे
15 जनवरी, बुधवार नेपाल बनाम ब्राजील ए, सुबह 11.15 बजे
15 जनवरी, बुधवार घाना बनाम नीदरलैंड बी, सुबह 11.15 बजे
15 जनवरी, बुधवार जर्मनी बनाम ऑस्ट्रेलिया, सुबह 10.00 बजे
15 जनवरी, बुधवार दोपहर 12.30 बजे बांग्लादेश बनाम दक्षिण कोरिया
15 जनवरी, बुधवार दक्षिण अफ्रीका बनाम अर्जेंटीना बी, दोपहर 2.45 बजे
15 जनवरी, बुधवार इंग्लैंड बनाम मलेशिया, दोपहर 3.15 बजे
15 जनवरी, बुधवार ब्राजील बनाम भूटान ए, शाम 5.15 बजे
15 जनवरी, बुधवार नीदरलैंड बनाम ईरान बी, शाम 5.15 बजे
15 जनवरी, बुधवार श्रीलंका बनाम दक्षिण कोरिया सी 7.45 बजे
15 जनवरी, बुधवार भारत बनाम पेरू ए, रात 8.15 बजे
16 जनवरी, गुरुवार नेपाल बनाम भूटान ए, सुबह 9.15 बजे
16 जनवरी, गुरुवार घाना बनाम ईरान बी, सुबह 8.45 बजे
16 जनवरी, गुरुवार सुबह 10.30 बजे जर्मनी बनाम केन्या
16 जनवरी, गुरुवार सुबह 10.00 बजे श्रीलंका बनाम पोलैंड
16 जनवरी, गुरुवार पेरू बनाम ब्राजील ए, सुबह 11.15 बजे
16 जनवरी, गुरुवार मलेशिया बनाम ऑस्ट्रेलिया, दोपहर 12.30 बजे
16 जनवरी, गुरुवार दक्षिण कोरिया बनाम यूएसए, दोपहर 3.15 बजे
16 जनवरी, गुरुवार बांग्लादेश बनाम पोलैंड, शाम 5.45 बजे
16 जनवरी, गुरुवार भारत बनाम भूटान ए, रात 8.15 बजे
17 जनवरी, शुक्रवार क्वार्टर-फ़ाइनल – सुबह 11.45 बजे से
18 जनवरी, शनिवार सेमी फाइनल – शाम 5.45 बजे के बाद
19 जनवरी, रविवार फाइनल – रात 8.15 बजे
kho-kho world cup 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग
भारत में खो-खो विश्व कप 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर होगी। इसके अलावा इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स टीवी चैनलों पर भी किया जाएगा।