पासपोर्ट फोटो में मुस्कुराना क्यों है मना, जानिए असली वजह
Interesting facts about Passport: पासपोर्ट फोटो खिंचवाते समय मुस्कुराने पर प्रतिबंध का नियम केवल एक देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लागू है। सीमा नियंत्रण अधिकारियों और ऑटोमेटिक सिस्टम के सुचारू रूप से कार्य करने के लिए एकसमान नियमों की आवश्यकता है।
Interesting facts about Passport: पासपोर्ट फोटो खिंचवाते समय मुस्कुराना क्यों मना है? इसके पीछे क्या कारण है? आज हम इसी बारे में जानेंगे।
आप पासपोर्ट फोटो खिंचवाने के लिए कई बार स्टूडियो गए होंगे। तब आपको याद होगा कि फोटोग्राफर आपको मुस्कुराने से मना करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पासपोर्ट फोटो खिंचवाते समय मुस्कुराने की अनुमति क्यों नहीं होती? इसके पीछे क्या कारण है? आज हम इसी को समझने जा रहे हैं।
दरअसल, पासपोर्ट फोटो खिंचवाते समय मुस्कुराने पर प्रतिबंध के पीछे वैज्ञानिक कारण हैं, न कि पर्सनल चोइस। ‘फोरेंसिक साइंस इंटरनेशनल’ में पब्लिशड रिसर्च (Interesting facts about Passport) के अनुसार, चेहरे के भाव पहचान के मापदंडों को प्रभावित करते हैं। रिसर्च में पाया गया कि मुस्कुराते चेहरों की तुलना में तटस्थ और शांत चेहरों की पहचान करना आसान और अधिक सटीक होता है। जब चेहरे की मांसपेशियां शिथिल होती हैं, तो चेहरे का मेजरमेंट करना आसान होता है।
बायोमेट्रिक रुल्स और आपका चेहरा
पासपोर्ट फोटो में मुस्कान न होने का कारण ‘बायोमेट्रिक पहचान’ है। यह प्रणाली हमारे चेहरे के निश्चित बिंदुओं को मापती है, जैसे कि आंखों के बीच की दूरी, जबड़े का आकार, नाक और मुंह की स्थिति। जब हम मुस्कुराते हैं, तो हमारे चेहरे का आकार बदल जाता है। यानी, गाल ऊपर उठते हैं, आंखें थोड़ी संकरी हो जाती हैं और मुंह थोड़ा खुल जाता है। अगर मुस्कुराने से चेहरे में बदलाव आता है, तो मशीन हमें पहचान नहीं पाती। बायोमेट्रिक सिस्टम को एक स्थिर चेहरे की आवश्यकता होती है। सॉफ्टवेयर हाव-भाव या संख्याओं को नहीं देखता। चेहरे की पहचान करने वाले सॉफ्टवेयर का हमारी खुशी या मित्रता से कोई लेना-देना नहीं है। यह सॉफ्टवेयर मानवीय हाव-भाव नहीं देखता, यह केवल संख्याएं और पैटर्न देखता है।
यह नियम पूरी दुनिया में लागू

Passport फोटो खिंचवाते समय मुस्कुराने पर प्रतिबंध का नियम केवल एक देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लागू है। सीमा नियंत्रण अधिकारियों और ऑटोमेटिक सिस्टम के सुचारू रूप से कार्य करने के लिए एकसमान नियमों की आवश्यकता है। यदि मुस्कुराने की अनुमति दी जाती है, तो हर किसी की मुस्कान अलग-अलग होगी, जिससे सत्यापन प्रक्रिया धीमी हो जाएगी।
जानें Interesting facts about Passport
पासपोर्ट एप्लीकेशन करते समय अगर आप फोटो में मुस्कुराते हैं, तो आपकी फोटो अस्वीकार कर दी जाएगी। अगर आपके दांत दिख रहे हैं, आंखें सिकुड़ी हुई हैं, या चेहरे की मांसपेशियों में कोई बदलाव आया है, तो अधिकारी आपसे दूसरी फोटो मांगेंगे। ऐसे में आपके पासपोर्ट में देरी होगी। साथ ही आपको अतिरिक्त पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे। यह समस्या सिर्फ आवेदन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि हवाई अड्डे पर लगे ई-गेट भी आपकी आइडेंटिटी वैरिफिकेशन करने में विफल हो सकते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आपको एंट्री नहीं मिलेगी। लेकिन फिर आपको मैन्युअल जांच और पूछताछ में अधिक समय बिताना पड़ेगा।



