मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, तो सबसे अमीर महिला कौन है? जानिए नाम
India Richest Woman: सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 39.6 अरब डॉलर आंकी गई है। पिछले छह महीनों में उनकी कुल संपत्ति में 4.1 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।
Savitri Jindal Networth: मुकेश अंबानी और गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर लोगों में से हैं, ये तो सभी जानते हैं। दरअसल, सालों से मुकेश अंबानी और गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत की सबसे अमीर महिला कौन है? अक्सर लोग सोचते हैं कि भारत की सबसे अमीर महिला कौन है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि देश की सबसे अमीर महिला कौन है।
Savitri Jindal Networth के बारे में
फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, जिंदल समूह की प्रमुख और हिसार से विधायक Savitri Jindal देश की सबसे अमीर महिला (India Richest Woman) हैं। सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 39.6 अरब डॉलर आंकी गई है। पिछले छह महीनों में उनकी कुल संपत्ति में 4.1 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। सावित्री जिंदल ( Billionaire Savitri Jindal Networth) को यह संपत्ति 2005 में उनके पति, जिंदल समूह के संस्थापक ओपी जिंदल के निधन (O P Jindal Death) के बाद विरासत में मिली थी। उसके बाद से, उन्होंने राजनीति और व्यवसाय दोनों में हाथ आजमाया है। वह हिसार से दो बार विधायक और हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुकी हैं।
Savitri Jindal का परिवार और बिजनेस

जिंदल समूह की इस्पात, बिजली, सीमेंट और बुनियादी ढाँचा क्षेत्रों में मज़बूत उपस्थिति है। Savitri Jindal के पुत्र सज्जन जिंदल, जेएसडब्ल्यू स्टील, जेएसडब्ल्यू सीमेंट और जेएसडब्ल्यू पेंट्स के प्रमुख हैं। उन्होंने 2023 में जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर को सार्वजनिक किया और 2024 में एमजी मोटर इंडिया में 35 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में प्रवेश किया।
नवीन जिंदल दिल्ली स्थित एक स्टील और बिजली कंपनी चलाते हैं। सावित्री जिंदल ( who is India Richest Woman) ने हिसार विधानसभा सीट (Savitri Jindal Political Career) के लिए नामांकन के दौरान एक हलफनामा दाखिल किया था। इसमें उन्होंने केवल 48,000 रुपये नकद और 20 करोड़ रुपये के हीरे-चांदी के आभूषण घोषित किए थे। उनके पास कोई कार नहीं है। 2014 में Savitri Jindal की कुल संपत्ति 108.17 करोड़ रुपये और 2009 में 44 करोड़ रुपये घोषित की गई थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में, उनके बेटे नवीन जिंदल हरियाणा में सबसे अमीर भाजपा उम्मीदवार थे, जिनकी अनुमानित संपत्ति 1230 करोड़ रुपये थी।
देश का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है?
फोर्ब्स की 2025 की सूची के अनुसार, मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। हालाँकि, रुपये और सेंसेक्स में गिरावट के कारण उनकी कुल संपत्ति 12 प्रतिशत घटकर 105 अरब डॉलर रह गई। गौतम अडानी 12 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद 2023 में शेयर बाजार में गिरावट आई, लेकिन 2025 में सेबी की जाँच रिपोर्ट ने उन्हें काफी राहत दी।




