स्पोर्ट्स

भारत और श्रीलंका के बीच आज भिड़ंत, जानें ICC Women’s World Cup 2025 live अपडेट

ICC Women's World Cup 2025 live: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप का पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। जिसमें श्रीलंकाई कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है।

ICC Women’s World Cup 2025 live: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के पहले मैच में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 42 ओवर में 6 विकेट पर 222 रन बना लिए हैं। श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग का फैसला किया है। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है।

ICC Women’s World Cup 2025 आज से भारत में शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम 47 साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी (ICC Women’s World Cup 2025 live ) जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस बार भारतीय टीम को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि यह टूर्नामेंट 12 साल बाद भारत में आयोजित हो रहा है।

ICC Women’s World Cup 2025 live अपडेट

ICC Women's World Cup 2025 live
ICC Women’s World Cup 2025 live

दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर ने गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ महिला विश्व कप 2025 के पहले मैच में छह विकेट खो चुकी भारतीय टीम को वापसी दिलाई। दोनों ने एक अच्छी साझेदारी की। 33वें ओवर की तीसरी गेंद पर, अचिनी कुलसूर्या ने डीप स्क्वायर लेग पर अमनजोत कौर का कैच छोड़ दिया। दाएं हाथ की यह बल्लेबाज अब शानदार पारी खेल रही है और इस मौके का पूरा फायदा उठा रही है। भारतीय टीम चार रन के अंतराल में चार विकेट गंवाकर पारी के दौरान लड़खड़ा गई। 120/2 से भारत 124/6 पर सिमट गया। इसके बाद दीप्ति और अमनजोत (ICC Women’s World Cup 2025 live) ने मिलकर भारत को संकट से उबारा।

पहला मैच जीतने की कोशिश

ICC Women's World Cup 2025 live
ICC Women’s World Cup 2025 live

आईसीसी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज भारतीय महिला टीम शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन से कड़ा संदेश देना चाहेगी। वहीं, श्रीलंकाई टीम भी इस बड़े मंच पर चौंकाने का माद्दा रखती है और भारत के लिए कड़ी चुनौती पेश कर सकती है। आईसीसी महिला विश्व कप 2025 न सिर्फ़ खिलाड़ियों के लिए, बल्कि प्रशंसकों के लिए भी बेहद खास होने वाला है। क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि भारतीय टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी।

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा पर निगरानी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा जैसी स्टार खिलाड़ी हैं। इसलिए श्रीलंकाई टीम को भारत को हराने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। भारत से भिड़ने के बाद, श्रीलंकाई टीम ग्रुप चरण में अपने अगले छह मैच अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी।

IND-W vs SL-W Live: हरमनप्रीत कौर आउट

कप्तान हरमनप्रीत कौर अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सकीं और 19 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हो गईं। रिशा घोष भी कुछ खास नहीं कर सकीं और 2 रन बनाकर कैच आउट हो गईं। भारत ने अपना छठा विकेट 124 रन पर गंवाया।

ICC Women’s World Cup 2025 live : हरलीन देओल 48 रन बनाकर आउट

हरलीन देओल 64 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 48 रन बनाकर रणवीर के ओवर में कैच आउट हुईं। जेमिमा रोड्रिग्स पहली ही गेंद पर रणवीर का दूसरा शिकार बनीं। भारत ने 120 रन पर अपना चौथा विकेट गंवाया।

IND-W vs SL-W Live: प्रतीका रावल 37 रन बनाकर आउट

प्रतीका रावल 59 गेंदों पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 37 रन बनाकर कैच आउट हुईं। भारत ने अपना दूसरा विकेट 81 रन पर गंवाया।

IND-W vs SL-W Live: स्मृति मंधाना आउट

स्मृति मंधाना ने प्रबोधनी के ओवर में कैच आउट होने से पहले 10 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 8 रन बनाए। भारत ने अपना पहला विकेट 14 रन पर गंवा दिया।

दोनों टीमों की लाइनअप

भारत और श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
भारत : स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।

श्रीलंका : चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समाराविक्रमा, विश्मी गुणरत्ने, कवीशा दिलहारी, नीलासिका सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसूर्या, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका रणवीरा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button