लाइफस्टाइल

विदेश में आपका पासपोर्ट खो गया है? अगर आप किसी देश में फंस गए , तो कैसे लौटेंगे घर?

Lost Passport: एंबेसी आपको एक नया टेंपरेरी पासपोर्ट भी जारी कर सकता है। यह प्रक्रिया इमरजेंसी सर्टिफिकेट की तुलना में थोड़ी लंबी होती है।

Lost Passport: विदेश यात्रा के दौरान पासपोर्ट खो जाना एक बड़ी समस्या हो सकती है। यह समस्या आपकी पूरी यात्रा को बर्बाद कर सकती है। ऐसे में, आइए जानते हैं कि विदेश यात्रा के दौरान पासपोर्ट खो जाने पर क्या करें…

इसके अलावा, जब समय कम हो और आपको जल्दी अपने देश लौटना हो, तो एंबेसी एक इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी करता है। यह एक बार का यात्रा दस्तावेज़ है, जिससे आप सीधे भारत लौट सकते हैं। यह पासपोर्ट की जगह नहीं लेता, लेकिन घर वापसी का सबसे तेज़ टिकट है। इसके लिए आपको पुलिस रिपोर्ट, आधार कार्ड या पैन कार्ड, पासपोर्ट फोटो और आवेदन शुल्क की आवश्यकता होगी।

नया टेंपरेरी पासपोर्ट

Passport Online Renewal
Passport Online Renewal

अगर आपकी यात्रा की योजना अभी भी जारी है और आप अपनी यात्रा जारी रखना चाहते हैं, तो एंबेसी आपको एक नया टेंपरेरी पासपोर्ट भी जारी कर सकता है। यह प्रक्रिया इमरजेंसी सर्टिफिकेट की तुलना में थोड़ी लंबी होती है, क्योंकि इसमें आपकी पहचान का अधिक डिटेल वेरीफिकेशन आवश्यक होता है।

इमरजेंसी सर्टिफिकेट (how to solve issue of lost Passport) जारी होने के बाद, आपको ऑफिशल तौर पर घर लौटने की परमिशन मिल जाएगी। आप अपनी फ्लाइट सामान्य रूप से बुक कर सकते हैं। ध्यान रखें कि एयरपोर्ट (Lost Passport ) पर इमिग्रेशन अधिकारी आपके इमरजेंसी सर्टिफिकेट की पुलिस रिपोर्ट से दोबारा जाँच करेंगे।

Lost Passport की समस्या से बचें

Passport Online Renewal
Passport Online Renewal

एक्सपर्ट हमेशा अपने पासपोर्ट की एक फोटोकॉपी साथ रखने और ईमेल या क्लाउड स्टोरेज के ज़रिए उसकी एक डिजिटल कॉपी सेव करने की सलाह देते हैं। यह कॉपी Lost Passport की स्थिति में एंबेसी में वेरिफिकेशन के लिए बहुत उपयोगी होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button