ट्रेंडिंग

History of today 20th July: पहली बार किसी इंसान ने चांद की सतह पर था कदम, जानिए 20 जुलाई की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं

History of today 20th July: आज ही के दिन 20 जुलाई 1969 को एक ऐसा इतिहास रचा गया, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। आज ही के दिन इंसान ने पहली बार चांद पर कदम रखा और ये धारणा टूटी कि चांद पर पहुंचना नामुमकिन है।

History of today 20th July: इतिहास मानवीय अनुभवों, विजयों और संघर्षों के अनगिनत धागों से बुना गया एक ताना-बाना है। यहाँ बताई गई प्रत्येक घटना और जीवन हमें हमारी सामूहिक यात्रा की समृद्ध जटिलता की याद दिलाता है।

प्राचीन विजेताओं से लेकर आधुनिक समय के सांस्कृतिक प्रतीकों तक, इन ऐतिहासिक घटनाओं ने हमारी दुनिया पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने समाजों को आकार दिया है, राजनीतिक परिदृश्य को प्रभावित किया है और पीढ़ियों को प्रेरित किया है।

इतिहास के पन्नों में साल भर की सभी तारीखों का एक अपना ही महत्व है। हर एक दिन के साथ एक नया और अभूतपूर्व इतिहास जुड़ा हुआ है। इसी सिलसिले में आज 20 जुलाई की तारीख भी इतिहास के मद्देनजर बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज का दिन इतिहास की कहीं ऐसी घटनाओं को समेटे हुए हैं जिसे जानना हमारे लिए बहुत ही जरूरी है। 20 जुलाई (History of today 20th July) के दिन बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनायें हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नोपर दर्ज है। तो चलिए हम आपको आगे बताते हैं कि आज के दिन दुनिया में और कौन-कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई थी।

21 घंटे तक चांद की सतह पर रहा था यान

History of today 20th July
History of today 20th July

इतिहास के पन्नों में 20 जुलाई (Aaj ka Itihas 20th July) की ही वह तारीख थी जब नील आर्मस्ट्रांग ने पहली बार चंद्रमा की सतह पर कदम रखा था। 16 जुलाई को फ्लोरिडा के जॉन एफ कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र (Kennedy Space Center) से नासा (NASA) का अंतरिक्ष यान अपोलो 11 (Apollo 11 Spacecraft) चार दिन का चुनौतीपूर्ण सफर पूरा कर 20 जुलाई 1969 को चांद पर पहुंचा था। Apollo 11 Spacecraft यान लगातार 21 घंटे 31 मिनट तक चांद की सतह पर रहा था।

Read this also: International Chess Day 2024: प्राचीन समय से ही भारत में खेला जाता था शतरंज, आखिर कैसे बना चतुरंग से Chess ?

20 जुलाई की तारीख पर दर्ज देश-दुनिया के इतिहास में अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा भी इस प्रकार है:

History of today 20th July
History of today 20th July

1296-दिल्ली में अलाउद्दीन खिलजी ने स्वयं को सुल्तान घोषित किया था।

1654 : आंग्ल-पुर्तगाल संधि के साथ ही पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ था।
1810 : बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा कोलंबिया) के नागरिकों ने खुद को स्पेन से अलग कर स्वतंत्र घोषित किया था।
1847 : जर्मन खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की थी।
1903 : फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार मार्केट लॉन्च की थी ।
1950-भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्म।
1951 : जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला प्रथम यरुशलम में अटै में मारे गये।
1956 : फ्रांस द्वारा ट्यूनीशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया गया।
1969 : नील आर्मस्ट्रांग के रूप में इंसान ने चंद्रमा की सतह पर कदम रखा।

History of today 20th July
History of today 20th July

1997 : तीस्ता नदी जल बंटवारे पर भारत और बांग्लादेश में समझौता हुआ।
2002 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच विमान सेवा का आरंभ हुआ।
2005 : कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी मिली और ऐसा करने वाला वह दुनिया का चौथा देश बन गया।
2007 : पाकिस्तान के शीर्ष न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी की पद पर दोबारा बहाली करने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया था।

2008-अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडलिजा राइस ने भारतीय अमेरिकी डॉक्टर जयन्त पाटिल के Extradition को मंजूरी दी थी।

2016-अयोध्या-बाबरी मस्जिद विवाद के मुख्य पैरोकार हाशिम अंसारी का निधन।

2017-भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे रामनाथ कोविन्द ।

2019- केरल की पूर्व राज्यपाल और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित का निधन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button