मनोरंजन

ना धर्म, ना कैंसर से जंग…प्यार ने जीती सारी दीवारें, ब्वॉयफ्रेंड से शादी के बंधन में बंधी Hina Khan

Hina Khan Weds Rocky Jaiswal: एक्ट्रेस हिना खान ने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है और शादी की रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।

Hina Khan Weds Rocky Jaiswal : ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम हिना खान ने 4 जून को अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली। एक्ट्रेस ने शादी की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपने फैन्स के साथ ये खुशखबरी शेयर की।

हिना ने बुधवार को अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली। उन्होंने रोमांटिक पलों की तस्वीरें शेयर कर इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का ऐलान किया। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘दो अलग-अलग दुनिया से हमने प्यार (Hina Khan Weds Rocky Jaiswal ) की एक दुनिया बनाई। हमारे मतभेद दूर हो गए, हमारे दिल जुड़ गए और जिंदगी भर का बंधन बन गया। हम एक-दूसरे का घर, रोशनी और उम्मीद हैं और साथ मिलकर हम सभी बाधाओं को पार करेंगे। आज हम प्यार और कानून से हमेशा के लिए एक साथ बंध गए हैं। पत्नी और पति के तौर पर हम आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।’

Hina Khan बनी मिनिमलिस्ट दुल्हन

Hina Khan द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने पारंपरिक लेकिन मिनिमलिस्ट दुल्हन बनना पसंद किया। यानी उन्होंने मिनिमल ज्वैलरी और सिंपल लुक के साथ शादी के बंधन में बंधी। उन्होंने शादी के लिए मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से ओपल ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी, जिस पर सोने और चांदी के धागों से कढ़ाई की गई थी। उन्होंने पिंक कलर का ब्लाउज और पिंक ही दुपट्टा भी पहना था। गोल्डन ज्वैलरी और खुले बालों में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने हाथों और पैरों में खूबसूरत मेहंदी भी लगवाई थी।!

Hina Khan ने कस्टमाइज करवाया Rocky का नाम

एक्ट्रेस ने अपने और रॉकी (Hina Khan Weds Rocky Jaiswal) के नाम को भी कस्टमाइज किया है। रॉकी के लुक की बात करें तो उन्होंने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से व्हाइट कुर्ता पहना था। हिना खान द्वारा शेयर की गई फोटो के मुताबिक, उन्होंने रजिस्टर्ड मैरिज के जरिए शादी की है। कपल कोर्ट मैरिज के पेपर्स साइन करते नजर आए।

अभिनेत्री की कैंसर से जंग, रॉकी का समर्थन

हिना खान का दमदार पक्ष टेलीविजन पर ‘ये रिश्ता…’ या बिग बॉस में देखने को मिला। लेकिन इस समय वह अपनी निजी जिंदगी में भी सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हिना पिछले कई महीनों से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और इस दौरान रॉकी हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया और कई इंटरव्यू में उनके बारे में बात की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button