ट्रेंडिंगबिजनेस

कौन हैं Santiago Martin, जिन्होंने Electoral Bond में दिया 1,368 करोड़ का चंदा, मजदूर से कैसे बने लॉटरी किंग?

Santiago Martin: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने तय समय-सीमा से एक दिन पहले ही SBI से मिला इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bond) का डेटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। ये डेटा सार्वजनिक होते ही सबसे ज्यादा चंदा देने वाली कंपनियों में फ्यूचर गेमिंग एंड होटल्स सर्विसेज का नाम सामने आ गए हैं। फ्यूचर गेमिंग एंड होटल्स सर्विसेज ने अकेले राजनितिक पार्टियों को 1,368 करोड़ रुपये का दान दिया है। आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2019 से खरीदे गए Electoral Bond  के कुल मूल्य का आधा हिस्सा 23 कंपनियों का है, जिसमें फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड शीर्ष खरीदार के रूप में उभरी है।

कौन हैं Santiago Martin, जिन्होंने Electoral Bond में दिया 1,368 करोड़ का चंदा, मजदूर से कैसे बने लॉटरी किंग?

लॉटरी का कारोबार करती है फ्यूचर गेमिंग एंड होटल्स सर्विसेज

फ्यूचर गेमिंग एंड होटल्स सर्विसेज एक लॉटरी कंपनी है, जोकि भारत में लॉटरी का बिजनेस करती है। इसकी शुरुआत साल 1991 में भारत के लॉटरी किंग के तौर पर मशहूर Santiago Martin ने की थी। ये कंपनी पश्चिम बंगाल, नगालैंड और सिक्किम  समेत पूरे देश में लॉटरी के टिकट बेचती है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट  पर दी गई जानकारी के मुताबिक़ फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को पहले मार्टिन लॉटरी एजेंसीज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। यह एक जानी-मानी कंपनी है, जिसका 2 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक के कारोबार है। कंपनी के पास 13 राज्यों में 1,000 से ज्यादा कर्मचारी है। यह कंपनी फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट के नाम से रजिस्टर्ड है।

कौन हैं लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन?

सैंटियागो मार्टिन (Santiago Martin ) एक बेहद ही गरीब परिवार से थे। बचपन में वह म्यांमार के यांगून शहर में मजदूरी करते थे। इसी पैसे से वो अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। 13 साल की उम्र में वो वापस भारत आ गए और 1988 में उन्होंने तमिलनाडु के कोयंबटूर में अपना लॉटरी बिजनेस शुरू किया। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने कर्नाटक और केरल की ओर विस्तार किया। बाद में वे सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र में भी काम करने की अनुमति हासिल कर ली। आम लोगों की आशाओं और सपनों पर टिके साम्राज्य ने उन्हें अपार धन और प्रभावशाली शख्स बना दिया।

यह भी पढ़ें: World Happiness Report: फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश, भारत सबसे दुखी देशों में शामिल

इन छेत्रों में भी है कारोबार

फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट के अलावा Santiago Martin के पास होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, एसएस म्यूजिक, एक टेलीविजन संगीत चैनल, M एंड C प्रॉपर्टी डेवलपमेंट, मार्टिन नन्थावनम अपार्टमेंट और लीमा रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड का कारोबार है। कंपनी के पास 13 राज्यों में 1,000 से ज्यादा कर्मचारी है। इन राज्यों में अरुणचाल प्रदेश, असम, गोवा, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

पड़ चूका है ED और इनकम टैक्स का छापा

ED ने अप्रैल 2022 में फ्यूचर गेमिंग और उसके लॉटरी टिकट वितरण के अलग-अलग डिस्ट्रीब्यूटर्स पर गैर-कानूनी तौर पर नहीं बिकी लॉटरी टिकटों को रखने और उन टिकटों पर टॉप प्राइस देने का आरोप लगाया था। ED ने उस समय कहा था कि लॉटरी टिकटों की बिक्री से मिले पैसे को तोहफों और इंसेटिव्स पर लगाया गया और कंपनी ने 2014 और 2017 के बीच गैर-कानूनी तौर पर करीब 400 करोड़ रुपये का क्लेम किया था।

वहीं इनकम टैक्स विभाग ने अक्टूबर 2023 में मार्टिन और फ्यूचर गेमिंग की चार जगहों पर छापा मारा था। ये जांच प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत की गई। जांच में पाया गया कि Santiago Martin और उसके सहयोगियों ने 2009-10 के बीच प्राइज विनिंग टिकट क्लेम की कीमतें बढ़ाकर गैर-कानूनी तौर पर करीब 910 करोड़ रुपये का फायदा लिया था।

मार्टिन की पत्नी ने राजनीति में रखा कदम, मोदी के साथ मंच पर दिखीं

मार्टिन (Santiago Martin ) की पत्नी लीमा रोज ने मई 2012 में राजनीति में कदम रखा। वह इंडिया जननायगा काची (IJK) में भी शामिल हुईं और कोयंबटूर में एक चुनाव अभियान के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर दिखाई दीं। वहीं मार्टिन (Santiago Martin) के दामाद आधव अर्जुन, जो एम के स्टालिन के दामाद सबरीसन के करीबी हुआ करते थे।

पीएम मोदी संग मार्टिन की पत्नी लीमा रोज
पीएम मोदी संग मार्टिन की पत्नी लीमा रोज

 

यह भी पढ़ें: अश्लीलता फैलाने वाले 18 OTT प्लेटफॉर्म ब्लॉक, कहीं आप तो नहीं कर रहे थे इस्तेमाल?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button