लाइफस्टाइल

किस उम्र के बच्चे फ्लाइट में मुफ़्त यात्रा कर सकते हैं? एयरलाइन की नीति जानें

Flight Rules for Child : अगर आपका बच्चा 2 साल से कम उम्र का है, तो उसके लिए टिकट खरीदने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन ध्यान रखें कि आपको उसके लिए अलग से सीट नहीं मिलेगा।

Flight Rules for Child : अगर आपका बच्चा आपके साथ हवाई जहाज़ में यात्रा कर रहा है, तो पता करें कि आपको किस उम्र के बच्चे के लिए टिकट खरीदना होगा। एक मामले में, एक यात्री को अपने बच्चे को हवाई अड्डे पर किसी दूसरे परिवार के साथ छोड़कर अकेले यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
एक समय में फ्लाइट यात्रा का उपयोग अधिकतर विदेश यात्रा के लिए किया जाता था, लेकिन अब एक राज्य से दूसरे राज्य की यात्रा के लिए भी विमान का उपयोग करना आम बात हो गई है।

जानें Flight Rules for Child

Flight Rules for Child
Flight Rules for Child

यदि कोई व्यक्ति अपने पूरे परिवार के साथ यात्रा कर रहा है, और उसके साथ बच्चे भी हैं, तो सवाल उठता है कि किस उम्र के बच्चों के लिए फ्लाइट का टिकट खरीदना चाहिए। हालाँकि, 5 साल तक के बच्चों को बस और ट्रेन का टिकट खरीदने की ज़रूरत नहीं है। आइए जानें, किस उम्र तक के बच्चे हवाई जहाज़ में मुफ़्त यात्रा कर सकते हैं?

फ्लाइट से यात्रा करने से पहले जान लें नियम

Flight Rules for Child
Flight Rules for Child

अगर आपका बच्चा 2 साल से 12 साल के बीच का है तो उसके लिए टिकट (Flight Rules for Child) लेना जरूरी है। इससे यह स्पष्ट है कि 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए टिकट खरीदना जरूरी नहीं है। अगर आपके घर में भी 2 वर्ष से कम उम्र का बच्चा है, तो आप बिना किसी टेंशन के देश-विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

2 साल से कम उम्र के बच्चे

अगर आपका बच्चा 2 साल से कम उम्र का है, तो उसके लिए टिकट खरीदने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन ध्यान रखें कि आपको उसके लिए अलग से सीट नहीं मिलेगा। अगर आप यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, तो बच्चों को अपनी गोद में बिठाना होगा। तो इस बात का ध्यान रखें।

यदि आप टिकट नहीं खरीदते

Flight Rules for Child
Flight Rules for Child

अक्सर सुनने में आता है कि 5 साल तक के बच्चों के लिए टिकट न खरीदने के कारण कुछ यात्रियों को अपनी यात्रा छोड़नी पड़ती है। बेल्जियम के एक दंपत्ति के साथ ऐसा ही हुआ, जिन्हें अपने बच्चे को किसी दूसरे परिवार के पास छोड़कर फ्लाइट से सफ़र करना पड़ा। हालाँकि, अगर ऐसा ट्रेन या बस में हो, तो आप तुरंत टिकट बुक कर सकते हैं।

आपको 2 से 12 साल के बच्चों के लिए टिकट खरीदना होगा। हालाँकि, इन टिकटों की कीमत थोड़ी कम होगी। एयरलाइन 12 साल से ज़्यादा उम्र के बच्चों को वयस्क यात्री मानती है। इसलिए, 12 साल से ज़्यादा उम्र के बच्चों के लिए पूरा टिकट खरीदना अनिवार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button