पहले बचाई जान, फिर कर दी थप्पड़ों की बौछार… गर्लफ्रेंड संग नदी में कूदे युवक की पिटाई

ये घटना यूपी के सुलतानपुर जिले की है। सुल्तानपुर में मां की डांट से नाराज होकर एक किशोरी ने पुल से गामती नदी में छलांग दी। लड़की को कूदता देख उसका साथी भी नदी में कूद पड़ा। वहीं किनारे पर मौजूद मछुआरे भी दोनों की जान बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। मचुआरों ने दोनों की जान बचा ली। दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लड़की बेसुध हालत में थी।

गोमती नदी में कूदे युवक-युवती का वीडियो वायरल

दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना गुरुवार शाम की है। सुल्तानपुर में नदी में कूदे युवक-युवती का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों की जान बचाने के बाद एक मछुआरा छलांग लगाने वाले युवक को थप्पड़ जड़ते हुए भी नज़र आ रहा है। ये नगर कोतवाली के गोलाघाट का मामला है। कहा जा रहा है कि युवक को मछुआरे ने गुस्से में तमाचे लगाए क्योंकि युवक की जान भी जा सकती है।

Exit mobile version