वरना स्कैमर्स हैक कर लेंगे आपका फोन… OTP भी चुरा लेंगे, जानिए सरकारी एजेंसी का अलर्ट
eSIM Fraud : सरकारी एजेंसी ने लोगों को आगाह किया है कि अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स ( eSIM Scam) को नज़रअंदाज़ करें। साथ ही, ऐसे नंबरों से भेजे गए किसी भी लिंक को न खोलें।
eSIM Fraud: सरकार ने एक नए प्रकार के धोखाधड़ी के बारे में चेतावनी दी है। गृह मंत्रालय की इकाई, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने युजर्स को नकली ई-सिम कार्ड के नाम पर धोखाधड़ी के प्रति आगाह किया है। सरकार ने देश की सभी एजेंसियों और हितधारकों को इस नए धोखाधड़ी के बारे में उपयोगकर्ताओं को जागरूक करने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।
eSIM Fraud को लेकर सरकारी एडवाइजरी

I4C ने अपनी चेतावनी में कहा है, “हाल ही में ई-सिम से जुड़ी धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें एक यूजर का एटीएम कार्ड और यूपीआई अकाउंट ब्लॉक होने के बावजूद, स्कैमर्स ने उसके खाते से 4 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस तरह की धोखाधड़ी करने के लिए, साइबर अपराधी ( eSIM Fraud in India) ओटीपी हासिल करने के लिए यूजर्स के फोन नंबर को निशाना बनाते हैं। बैंक द्वारा ग्राहकों को भेजे गए ओटीपी तक पहुँच हासिल करने के बाद, स्कैमर्स उनके खातों को हैक कर लेते हैं।”
कैसे होती है eSIM Fraud
I4C ने कहा, “स्कैमर्स यूजर्स को कॉल करते हैं और उन्हें ई-सिम एक्टिवेशन लिंक (eSIM Fraud) शेयर करते हैं। यूजर्स के लिंक पर क्लिक करते ही फौरन स्कैमर्स को उनके मोबाइल नंबर तक एक्सेस डायरेक्टली मिल जाती है। यूजर्स के फिजिकल सिम फोन से सिग्नल गायब हो जाता है और सिम स्कैमर के ई-सिम डिवाइस में एक्टिवेट हो जाता है। मोबाइल नंबर एक्सेस हो जाने के बाद, स्कैमर यूजर्स के अकाउंट से ट्रांजेक्शन कर लेते हैं। इसके लिए एक ओटीपी की जरूरत होती है, जो स्कैमर द्वारा एक्टिवेट किए गए ई-सिम पर दिया जाता है।”
इन बातों का रखें ध्यान

I4C ने यूजर्स को इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखने को कहा है। सरकारी एजेंसी ने लोगों को आगाह किया है कि अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स ( eSIM Scam) को नज़रअंदाज़ करें। साथ ही, ऐसे नंबरों से भेजे गए किसी भी लिंक को न खोलें। ऐसा करने पर हैकर्स आपके फिजिकल सिम को डीएक्टिवेट करके अपने फोन में ई-सिम को एक्टिवेट कर देंगे और आपके बैंक अकाउंट, UPI आदि तक पहुँच हासिल कर लेंगे।
इसके अलावा, अगर किसी मोबाइल युजर (eSIM Fraud) के फ़ोन का सिग्नल अचानक गायब हो जाए, तो उसे तुरंत बैंक और टेलीकॉम ऑपरेटर से संपर्क करना चाहिए। दूरसंचार विभाग ने हाल ही में बढ़ती वित्तीय धोखाधड़ी को देखते हुए 3 से 4 लाख सिम कार्ड ब्लॉक किए हैं। इन सिम कार्ड का इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए किया जा रहा था। इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित टूल के ज़रिए हर दिन 2,000 मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जा रहे हैं।



