ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

Best Train Routes in India: गर्मियों की छुट्टी का मजा दोगुना कर देंगे यह 5 ट्रेन रूट्स, बना देंगे आपके ट्रिप को यादगार

Best Train Routes in India: कुछ ही दिनों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। ऐसे में आप भी बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे होंगे। और भारत में  कहीं घूमने की बात हो तो सबकी पहली पसंद भारतीय रेल ही होती है। भारत में कई ऐसे रेल मार्ग हैं, जो समुद्र और नदियों का मंत्रमुग्‍ध करने वाला नजारा दिखाते हैं। वैसे ये बात तो आप भी मानते होंगे कि जो मजा ट्रेन से सफर करने में आता है, वो बस या फ्लाइट से नहीं। अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको ऐसे ट्रेन रूट्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे।

Best Train Routes in India

1. मंडपम से रामेश्‍वरम (Best Train Routes in India)

भारत में मंडपम से रामेश्‍वरम की यात्रा दुनिया की सबसे बेहतरीन रेल यात्राओं (Best Train Routes in India) में से एक हो सकती है । यह रेलयात्रा देश के दूसरे सबसे लंबे पुल से होकर जाती है, जिसे पम्‍बन ब्रिज कहा जाता है, जो 2.2 किलोमीटर लंबा है। यह मेन सिटी से पम्‍बन द्वीप पर पहुंचने का एकमात्र रास्‍ता है। रेल से यात्रा करते हुए आपको नीचे की ओर सुंदर नीला पानी देखने को मिलता है। इस पुल को पार करना बहुत ही रोमांचक होता है।

Best Train Routes in India

2. वास्को डी गामा से लोंडा

दूसरी रेलयात्रा गोवा से शुरू होकर वास्‍को डा गामा से होते हुए कर्नाटक के लोंडा जाती है। इस यात्रा में आप ट्रेन की खिड़कियों से प्राचीन गोवा के खूबसूरत गांव दे सकते हैं। (Best Train Routes in India) ये रूट आपको हरियाली और पहाड़ दिखाते हुए पश्चिमी घाट तक ले जाता है। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, हरियाली कम होती जाती है और हर तरफ झरने दिखाई देने लगते हैं. इन झरनों के छींटों का आनंद आप पूरे सफर के दौरान लेते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Virat Kohli Fan Beaten For Breaching IPL Security: मैदान में घुसकर फैन ने छुए विराट के पैर, गॉर्ड ने कर दी पिटाई!

3. जम्मू-बारामूला

भारत का स्वर्ग कहे जाने वाली जम्मू में भी आप ट्रेन का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको जम्मू-बारामूला रेलवे रूट की यात्रा का प्लान जरूर बनाना चाहिए। (Best Train Routes in India) यह उत्तरी भारत के सबसे चुनौतीपूर्ण मार्गों में से एक है और इसे रेलवे पटरियों की मदद से कश्मीर घाटी को भारतीBest Train Routes in Indiaय मुख्य भूमि से जोड़ने के लिए बनाया गया है। इस मार्ग पर 700 से अधिक पुल और कई सुरंगें हैं। यह पहाड़ों से घिरा हुआ है और नदी को पार करता हुआ जाता है।

 

4. कालका से शिमला

हिमालयन क्वीन या शिवालिक एक्सप्रेस ट्रेन कालका से शिमला जाने वाले नैरो-गेज हिल्ली मार्ग पर चलती है। यह रेलवे मार्ग भारत की पूर्वी रेलवे नेटवर्क को शिमला, तब की भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी और बाकी भारतीय रेलवे नेटवर्क के बीच संबंध बनाने के लिए स्थापित किया गया था। यह टॉय ट्रेन पाइन ट्रीज़ के साथ हरित-भरित घाटियों से गुजरती है और शिमला में समाप्त होती है। इस मार्ग पर 102 सुरंगें, 87 पुल और 900 मोड़ हैं।

Best Train Routes in India

5. मुंबई से गोवा

कोंकण रेलवे पर मुंबई से गोवा की रेलयात्रा बेहद खूबसूरत नजारों से भरी है। इन दोनों जगहों को जोड़ने वाली ट्रेन रूट भी ऐसा ही कमाल का अनुभव कराती है। इस रूट की ट्रेन से एक तरफ सह्याद्री पहाड़ियां तो दूसरी तरफ अरब सागर दिखता है। इन दोनों नजारों के बीचोबीच सफर करना अपने आप में गजब का अनुभव है। इस रास्‍ते में आप नारियल और आम के पेड़ों के आकर्षक दृश्‍य, खूबसूरत गांव और रंगीन जंगली फूल देखेंगे। पनवलनादी ब्रिज से गुजरते हुए, आप समुद्र में जा रहीं आकर्षक नदियों पर मुग्‍ध हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Realme 12x 5G Smartphone Price In India: 2 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है यह बजट स्मार्टफोन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button