5G फोन खरीदने की कर रहे हैं तैयारी? जान लें इसके 5 नुकसान

Credit: Canva

भारत में 2022 में 5G नेटवर्क की शुरुआत हुई थी। अब देश में कई शहरों में 5G है।

Credit: Canva

5G फोन खरीदने की कर रहे हैं तैयारी?

भारत में Airtel और Jio ही 5G कनेक्टिविटी देते हैं। तो क्या आप भी नया 5G फोन खरीदने का सोच रहे हैं।

Credit: Canva

5G फोन के नुकसान

लेकिन फायदे के साथ सेलुलर नेटवर्क और 5G फोन के कई नुकसान भी हैं। यहां हम 5 नुकसान बता रहे हैं।

Credit: Canva

सीमित कवरेज

5G केवल कुछ स्थानों पर ही उपलब्ध है और हो सकता है कि कई सालों तक दूरदराज के क्षेत्रों में उपलब्ध न हो।

Credit: Canva

छोटी रेंज

5G की रेंज 4G की तुलना में कम होती है, और बड़ी संरचनाएं और पेड़ इसकी बैंडविड्थ को ब्लॉक कर सकते हैं।

Credit: Canva

बैटरी लाइफ होती है कम

5G नेटवर्क 4G LTE की तुलना में अधिक बैटरी कंज्यूम करता है। इसके अलावा 5G नेटवर्क चलाने के दौरान फोन गर्म हो सकते हैं।

Credit: Canva

साइबर सुरक्षा जोखिम

5G नेटवर्क को मैनेज करने के लिए उपयोग किया जाने वाला सॉफ्टवेयर हैकर्स के लिए अधिक असुरक्षित हो सकता है। ऐसे में आपकी छोटी सी गलती 5G फोन को हैकर्स के निशाने पर ला सकती है।

Credit: Canva

ज्यादा कीमत

भारत में आमतौर पर 5G फोन 10 हजार से ज्यादा की शुरुआती कीमत पर आते हैं। वहीं 4G फोन आप 6-7 हजार में भी खरीद सकते हैं। यानी 5G फोन की कीमत ज्यादा होती है।

Credit: Canva

फोन इस तरह की कर रहा है हरकतें, तो हो चुका है Virus का शिकार